{"_id":"5a4d31aa4f1c1b9b518b4cc1","slug":"151515008426-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएड परीक्षार्थियों को मिला अतिरिक्त अवसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएड परीक्षार्थियों को मिला अतिरिक्त अवसर
Updated Thu, 04 Jan 2018 01:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएड परीक्षार्थियों को मिला अतिरिक्त अवसर
भिवानी। डीएड प्रवेश वर्ष 2012 अथवा उसके बाद के परीक्षार्थी जिनका परिणाम नॉट फिट फॉर डिप्लोमा घोषित हुआ है, उन्हें एक अतिरिक्त अवसर सशर्त प्रदान किया गया है। परीक्षार्थी जनवरी-2018 में होने वाली डीएड (रि-अपीयर) परीक्षा के लिए आवेदन-पत्र भर सकते हैं। पात्रता के संबंध में परीक्षार्थी अपनी संस्था में संपर्क करेंगे।
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. जगबीर सिंह ने बुधवार को बताया कि जो छात्र-अध्यापक चारों सेमेस्टर की परीक्षा में प्रविष्ट हो चुके हों और किसी भी सैमेस्टर में केवल एक ही विषय में अनुत्तीर्ण होने के कारण उनका संपूर्ण परीक्षा परिणाम नॉट फिट फॉर डिप्लोमा घोषित हुआ हो। ऐसे छात्र-अध्यापकों को जनवरी-2018 में होने वाली डीएड परीक्षा में सेमेस्टरवार केवल एक-एक विषय में ही अतिरिक्त अवसर दिया गया है। यह अंतिम अवसर होगा।
उन्होंने बताया कि संस्था से प्रमाणित आवेदन-पत्र, फोटो व शुल्क छात्र-अध्यापकों द्वारा बोर्ड कार्यालय में जमा करवाना होगा, जिसकी अंतिम तिथि 8 जनवरी तक शुल्क 600 रुपये व 2000 रुपये विशेष शुल्क के साथ कुल 2600 रुपये जमा करवाना होगा। उन्होंने बताया कि यदि छात्र-अध्यापक एक से अधिक सेमेस्टर में एक ही विषय में आवेदन करता है तो उसे अलग-अलग शुल्क एवं आवेदन जमा करवाना होगा। बोर्ड अध्यक्ष ने बताया कि विस्तृत जानकारी बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि संबंधित संस्था एवं छात्र अध्यापक अवकाश वाले दिनों में भी पांच जनवरी से सात जनवरी तक अतिरिक्त अवसर का आवेदन पत्र एवं शुल्क बोर्ड कार्यालय में जमा करवा सकते हैं।