{"_id":"597f840c4f1c1b251f8b468f","slug":"151501529100-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढाई घंटे में 67 एमएम बारिश, शहर की हर सड़क डूबी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढाई घंटे में 67 एमएम बारिश, शहर की हर सड़क डूबी
Updated Tue, 01 Aug 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी।
दोपहर के समय ढाई घंटे की बारिश से शहर की हर सड़क डूब गई। चारों ओर पानी ही पानी नजर आ रहा था। शहर के मुख्य मार्गों पर तीन से चार फुट तक पानी भर गया। निचले क्षेत्र की कॉलोनियों में तो घरों में ही पानी घुस गया और लोग खासे परेशान रहे। घंटेभर के ब्रेक के बाद शाम को फिर से बारिश शुरू हुई, जो रात तक चलती रही।
जुलाई महीने की दूसरी तेज बारिश लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी। आसमान में सुबह से ही बादल छाए रहे। दोपहर करीब दो बजे बारिश शुरू हुई। साढ़े चार बजे तक लगातार मेघा बरसे। करीब 67 एमएम बारिश से शहर टापू जैसा नजर आया। शहर के सभी मुख्य मार्गों पर पानी ही पानी नजर आ रहा था। शहर की सब्जीमंडी से रोहतक गेट, बावड़ी गेट, दादरी गेट, हनुमान गेट, महम गेट, फैंसी चौक, घंटाघर चौक से दिनोद गेट, देवसर चुंगी, पुराना बस स्टैंड से नया बाजार मार्ग पर, बीटीएम चौक, खाखी बाबा मंदिर क्षेत्र में पानी ही पानी नजर आ रहा था। बारिश के पानी की निकासी का सरकारी सिस्टम फिर पंगु नजर आया। रात तक भी शहर के सभी मुख्य मार्गों पर पानी भरा हुआ था। इस बारे में एसडीओ आरके मुंझाल ने बताया कि बिजली सप्लाई बाधित होने की वजह से जल निकासी में दिक्कत आ रही है। जनस्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी जुटे हुए हैं। जल्द पानी की निकासी हो जाएगी।
कॉलोनियां डूबी, घरों में भरा पानी
शहर की कुछ कॉलोनियां पानी में डूबी नजर आई। इन कॉलोनियों के अधिकतर घरों में दो से तीन फुट तक पानी भरा था। इनमें पुरानी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, शिवनगर, विकास नगर, एमसी कॉलोनी, दादरी गेट क्षेत्र, बाड़ी मोहल्ला, दिनोद गेट चौक, खाखी बाबा मंदिर क्षेत्र शामिल रहे।
विज्ञापन
कहां कितनी बारिश
ब्लॉक बारिश
भिवानी 67
तोशाम 35
बवानीखेड़ा 20
लोहारू 06
सिवानी 01
जुलाई महीने की कुल बारिश
खंड बारिश
भिवानी 232
तोशाम 85
बवानीखेड़ा 70
लोहारू 39
सिवानी 77
गलियां हुई लबालब, घरों में घुसा पानी
बवानीखेड़ा। करीब दो घंटे की बारिश से कस्बे की गलियां पानी से लबालब हो गई। कई घरों में पानी घुस गया। वार्ड-6 निवासी राहुल ने बताया कि दोपहर बाद हुई बारिश से घरों में पानी घुस गया। इस कारण परेशानी का सामना करना पड़ा। वार्ड के निवासी मामन शर्मा, भरत, रवि, नंदलाल, सन्नी, अजय आदि ने बताया कि सही समय पर नालियों की सफाई न होने के कारण बारिश का पानी उनके घरों में घुस जाता है। इस कारण उनके घरों में दरार आ गई है।