फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   सीएम सिटी में प्रेरक शिक्षक का डेरा डालो-घेरा डालो आंदोलन का ऐलान

सीएम सिटी में प्रेरक शिक्षक का डेरा डालो-घेरा डालो आंदोलन का ऐलान

Mon, 31 Jul 2017 12:35 AM IST
Updated Mon, 31 Jul 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
सीएम सिटी में प्रेरक शिक्षक का डेरा डालो-घेरा डालो आंदोलन का ऐलान

विज्ञापन
भिवानी।
नौकरी से हटाए गए प्रेरक शिक्षकों ने रविवार को यहां सरकार के खिलाफ आरपार के आंदोलन का एलान किया। प्रेरक शिक्षक तीन अगस्त को सीएम सिटी करनाल में डेरा डालो-घेरा डालो आंदोलन की शुरुआत करेंगे। इसके बाद भी बात नहीं बनी तो प्रेरक शिक्षक आमरण अनशन करेंगे।
रविवार को नेहरू पार्क प्रेरक संघ हरियाणा संबद्ध सर्व कर्मचारी हरियाणा के आह्वान पर राज्यभर के प्रेरक शिक्षक एकजुट हुए। प्रेरकों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रेरक संघ हरियाणा के प्रांतीय अध्यक्ष भगवत कौशिक ने प्रदेश सरकार को चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों को नहीं माना गया तो वे आमरण अनशन करने से भी गुरेज नहीं करेंगे। प्रेरकों को सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा और अन्य जनसंगठनों का सहयोग मिलने से हौसले बुलंद हैं।
विज्ञापन

कौशिक ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई इस महत्वाकांक्षी योजना को प्रदेश सरकार ने झूठे आंकड़े पेश कर बंद कर छह हजार से अधिक पुरुष और महिला कर्मचारियों की रोजी रोटी छीनने का काम किया है। प्रदेश की भाजपा सरकार एक तरफ तो हर हाथ को काम देने का राग अलाप रही है, तो दूसरी तरफ पहले से नियुक्त कर्मचारियों को बिना कारण बताए रातोंरात नौकरी से हटाकर उनको भुखमरी की कगार पर खड़ा किया जा रहा है। कौशिक ने आरोप लगाया कि प्रेरकों ने इस मामले को पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय में उठाया तो सरकार ने वहां पर भी झूठे तथ्य रखकर उनको हराने का काम किया। लेकिन, प्रेरक अपने हितों के लिए चुप नहीं बैठेंगे और आगामी तीन अगस्त से सीएम सिटी करनाल में आयोजित होने वाले महापड़ाव में प्रेरक अपनी एकजुटता दिखाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन संगठनों के नुमाइंदे भी साथ आए
इस अवसर पर सर्व कर्मचारी संघ के सचिव सुखदर्शन सरोहा, हेमसा के राज्य प्रधान संदीप संागवान, हरियाणा रोडवेज वर्कर यूनियन के प्रदेश वरिष्ठ उप प्रधान नरेंद्र दिनोद, सीआईटीयू से कामरेड ओमप्रकाश, हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ से रामपाल, एसएफआई से जिला प्रधान विनोद गिल, जिला प्रधान जींद सुरेंद्र मोर, जिला प्रधान फतेहाबाद प्रेम सिंह, जिला प्रधान फरीदाबाद हरीओम, जिला प्रधान करनाल सुनील कुमार, जिला प्रधान गुडगांव अमर, जिला सचिव हिसार मुकेश बूरा, धर्मेंद्र श्योराण, विनोद मांढी, संजय कोटिया, सुरेश बहल, योगेंद्र तोशाम, चरण सिंह सिवानी, जंगवीर कैरू, बिजेंद्र बवानीड़ा, भजन लाल, नरेश, सुरेश, प्रदीप, रमेश मखीजा, जितेंद्र, सुधा, शशि फरीदाबाद, संजय पंडित, सुमन, सुनीता, सरोज, पूजा, प्रमिला, राजबीर, बबली, रेणू, सीमा, मोनिका, अर्चना, दयावंती आदि मौजूद रहे।

फोटो : 16
--
सीएम के साथ नौ को होगी सर्व कर्मचारी संघ की वार्ता
भिवानी। मुख्यमंत्री ने सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के साथ आगामी नौ अगस्त को चंडीगढ़ में वार्ता बैठक करने का निमंत्रण दिया है। यह जानकारी सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान यादविरेंद्र शर्मा और सचिव सुखदर्शन सरोहा ने दी। उन्होंने बताया कि भाजपा सरकार ने चुनाव के दौरान जो कर्मचारियों के साथ घोषणापत्र में वादे किए थे, उनको बिना किसी विलंब के लागू किया जाए अन्यथा प्रदेश का कर्मचारी विवश होकर आर-पार की लड़ाई करने पर बाध्य होगा। मुख्यमंत्री के साथ वार्ता बैठक के दौरान कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना, पंजाब के समान वेेतनमान, समान काम समान वेतन, कैशलेस मेडिकल सुविधा, 7वें वेतन आयोग का लाभ देना, खाली पड़े पदों पर पदोन्नति, सरकारी विभागों में आउट सोर्सिंग, ठेका प्रथा, निजीकरण की नीतियों पर रोक लगाने, एक्सग्रेसिया स्कीम बहाल कराने सहित 31 सूत्रीय मांगपत्र को मुख्यमंत्री के सामने रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed