{"_id":"596bb59a4f1c1b407c8b4616","slug":"151500231066-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नरवाना महापंचायत में शख्सियतों को सम्मानित करेगा वैश्य समाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नरवाना महापंचायत में शख्सियतों को सम्मानित करेगा वैश्य समाज
Updated Mon, 17 Jul 2017 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाल ब्यूरो
भिवानी। अग्रवाल वैश्य समाज ने अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य पर शिक्षा, खेल, अभिनय, साहित्य, सामाजिक एवं पत्रकारिता क्षेत्र से जुड़ें समाज के प्रतिभाशाली युवाओं को सम्मानित किया जाएगा।
ये बात अग्रवाल वैश्य समाज के युवा प्रदेश अध्यक्ष विकास गर्ग ने आज बुवानीवाला निवास पर आयोजित युवा इकाई की बैठक को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने बताया कि ये सम्मान अग्रवाल वैश्य समाज युवा इकाई एवं अग्रवाल वैश्य समाज स्टूडेंट ऑर्गेनाइजेशन 12 अगस्त को नरवाना में आयोजित होने वाली युवा महापंचायत में देगी। उन्होंने बताया कि यह सम्मान केवल 30 वर्ष की आयु तक के युवाओं को दिया जाएगा। सम्मान के लिए प्रविष्टियों के आवेदन की अंतिम तिथि 30 जुलाई निर्धारित की गई है।
उन्होंने बताया कि इसके लिए समाज के प्रदेश युवा संयोजक अंकुश जैन की अध्यक्षता में एक ज्यूरी बनाई गई है। यह प्रविष्टियों की पड़ताल के बाद प्रतिभागियों की घोषणा करेगी। उन्होंने बताया कि युवा महापंचायत के प्रचार के लिए तीन कमेटी गठित की हैं। कमेटी की कमान युवा प्रदेश संयोजक अंकुश जैन, प्देश अध्यक्ष विकास गर्ग और प्रदेश उपाध्यक्ष विपिन गोयल को दी है। बैठक में अग्रवाल वैश्य समाज के प्रदेश अध्यक्ष अशोक बुवानीवाला, युवा इकाई के संयोजक अंकुश जैन, महासचिव हिमांशु गोयल, तरुण अग्रवाल शाहा, मुकेश बंसल, कोणार्क बुवानीवाला, पंकज कसेरा, अशोक बजारी उपस्थित रहे।