{"_id":"596bb57a4f1c1b47408b4756","slug":"151500231034-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘असली भाजपा’ की मीटिंग में उछला कार्यकर्ताओं का दर्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘असली भाजपा’ की मीटिंग में उछला कार्यकर्ताओं का दर्द
Updated Mon, 17 Jul 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बहल। ‘असली भाजपा हलका लोहारू’ के बैनर तले एकजुट हुए कार्यकर्ताओं ने हलके के तीनों खंडों से आए पार्टी के प्रमुख पदाधिकारियों और वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में जमकर भड़ास निकाली। कार्यकर्ताओं ने कहा कि जिस तरह से उनका अनादर हो रहा है, उससे नहीं लगता है कि पार्टी का मिशन-2019 का सपना पूरा हो पाएगा।
श्याम भवन में रविवार को आयोजित मीटिंग में खास बात रही कि लंबे समय से एक दूसरे से 36 का आंकड़ा रखने वाले हलके के सभी पुराने भाजपाई एकजुट नजर आए। कार्यकर्ताओं में सबसे ज्यादा दर्द हाल ही में नियुक्त किए गए मार्केट कमेटी के चेयरमैन और वाइस चेयरमैन को लेकर था। कार्यकर्ताओं ने कहा कि पार्टी में बहुत से ऐसे कार्यकर्ता हैं, जिन्होंने विषम परिस्थितियों में पार्टी का झंडा बुलंद रखा था। आज धन, बल के सहारे एंट्री पाने वाले नेताओं के इशारों पर पुराने कार्यकर्ताओं को नजरअंदाज किया जा रहा है। देखा जा रहा है कि पुराने कार्यकर्ताओं को दरकिनार कर ऐसे नए चेहरों को तरजीह दी जा रही है, जिनका पार्टी की ‘वास्तविक’ नीतियों से कोई लेना देना नहीं है।
लकीर बड़ी करो, भाजपा नकली नहीं है असली ही है
मीटिंग में कार्यकर्ताओं का दर्द खुलकर सामने आया तो पार्टी नेताओं ने कार्यकर्ताओं के आंसू पोंछे। उन्होंने अपने सुझाव भी दिए। नेताओं ने कहा कि पार्टी को कमजोर करने से कोई फायदा नहीं है। विरोध भी तभी सुना जाएगा, जब हम सब संगठित होंगे। इसके लिए अपनी लकीर को बड़ी करो। नेताओं ने कहा कि भाजपा असली ही है। नकली भाजपा नहीं है।
विज्ञापन
पुराने गिले शिकवे भुलाकर संग-संग चलेंगे अब
पार्टी कार्यकर्ताओं ने कहा कि स्थानीय मीटिंग से लेकर क्षेत्र में हुई सीएम रैली तक में उनको सम्मान नहीं दिया गया है। आखिर इतने लंबे समय तक पार्टी की सेवा करने के बाद भी उनको पार्टी के राज में कोई मान, सम्मान नहीं मिलेगा तो फिर कब मिलेगा। ब्लॉक समिति, मंडल कार्यकारिणी से लेकर मार्केट कमेटी में पदों की नियुक्ति में उनको दरकिनार किया गया है। कार्यकर्ताओं ने भविष्य में हर फैसले में एकजुटता रखने और हर कार्यक्रम में एकजुट होकर शिरकत करने का निर्णय लिया।
मीटिंग में ये रहें मौजूद पार्टी के नेता
बैठक में युवा मोर्चा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य वरुण श्योराण, जिला उपप्रधान कमलेश भोडूका, जिला महामंत्री विजय शेखावत, जिला उपाध्यक्ष धर्मवीर पुनिया, निगरानी कमेटी प्रमुख नत्थूराम श्योराण, लोहारू ब्लॉक समिति के चेयरमैन नंदलाल मतानी, सिवानी भाजपा मंडल प्रधान रामकुमार सूरा, लोहारू भाजपा मंडल प्रधान रामकिशन शर्मा, बहल मंडल के पूर्व अध्यक्ष सूबेसिंह लाखलाण, पूर्व महामंत्री रामवतार बंसल, ब्लॉक समिति सदस्य विनोद पाजू, भाजयुमो के पूर्व पदाधिकारी ओमप्रकाश वैद्य, गोबिंद बंसल, चुन्नीलाल स्वामी लोहारू आदि नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।