{"_id":"596a679f4f1c1bf7038b47c4","slug":"151500145567-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम और केंद्रीय मंत्री नड्ढा रखेंगे मेडिकल कॉलेज की आधारशिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम और केंद्रीय मंत्री नड्ढा रखेंगे मेडिकल कॉलेज की आधारशिला
Updated Sun, 16 Jul 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी
गांव प्रेमनगर में प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज के शिलान्यास की तैयारी शुरू हो गई हैं। पांच सौ करोड़ की लागत से बनने वाले इस मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास 29 जुलाई को सीएम मनोहरलाल और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्ढा करेंगे।
शिलान्यास और भूमि पूजन समारोह के संबंध मेें शनिवार को उपायुक्त अंशज सिंह ने कैंप ऑफिस में अधिकारियों से बात की। साथ ही उन्हें जिम्मेदारियां भी सौंपी। इसके बाद उपायुक्त ने प्रेम नगर में मेडिकल कॉलेज के लिए भूमि पूजन की जगह का निरीक्षण किया। उन्होंने इस दौरान वीआईपी और आमजन के लिए पार्किंग स्थल निर्धारित करने के निर्देश दिए। बैठक में एसडीएम सतपाल सिंह, नगराधीश महेश कुमार, तहसीलदार संजय बिश्नोई, सिविल सर्जन डॉ. रणदीप पूनिया आदि अधिकारी शामिल हुए। उन्होंने तहसीलदार से मेडिकल कॉलेज की जमीन के बारे में जानकारी ली। इस दौरान उपायुक्त ने अधिकारियों के साथ जनसभा स्थल की रूपरेखा तैयार की। जमीन के निरीक्षाण के दौरान पुलिस उपाधीक्षक चंद्रपाल बिश्नोई, निरीक्षक कुलदीप कुमार, सीआईडी निरीक्षक आजाद सिंह, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी आशीष मान, लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता पीके बागड़ी, डीईओ सुरेश शर्मा, नगर परिषद अभियंता सुंदर सिंह श्योराण, विकास कुमार आदि मौजूद रहे।
डेढ़ साल में बनेगा मेडिकल कॉलेज
प्रेमनगर में प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज 18 महीने में बन कर तैयार हो जाएगा। मेडिकल कॉलेज प्रेमनगर में प्रस्तावित सीबीएलयू के साथ बनेगा। विधायक बिशंभर वाल्मीकि ने यह जानकारी दी। इस अवसर पर गांव कूंगड़ के सरपंच सत्येंद्र, सरपंच नरसिंह बूरा, कमल फौजी, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी सोनू सैनी, प्रेम धनाना, राकेश आदि मौजूद रहे।