फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   15 year old child was being made to work from 10 am to 7 pm without payment

Bhiwani News: बिना भुगतान के ही 15 साल के बच्चे से कराया जा रहा था सुबह 10 से शाम 7 बजे तक काम

Fri, 30 Aug 2024 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Fri, 30 Aug 2024 12:10 AM IST
विज्ञापन
15 year old child was being made to work from 10 am to 7 pm without payment
भिवानी। सहायक श्रम आयुक्त कार्यालय और बाल कल्याण समिति व संरक्षण अधिकारी ने बाल श्रम के खिलाफ शहर में विभिन्न जगहों पर छापा मारा। इस दौरान दो किराना की दुकानों पर नाबालिग बच्चों से काम कराया जा रहा था। मामले की शिकायत शहर थाना पुलिस को दी। पुलिस ने दोनों दुकानदारों के खिलाफ जुवेनाइल जस्टिस एक्ट सहित बाल श्रम एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

बचपन बचाओ आंदोलन के राज्य कोऑर्डिनेटर पुनीत शर्मा, श्रम विभाग के निरीक्षक रविशंकर, बाल कल्याण समिति सदस्य सतेंद्र तंवर, संरक्षण अधिकारी संदीप कुमार के साथ टीम ने शहर के विभिन्न हिस्सों में छापा मारा। इस दौरान जैन चौक क्षेत्र स्थित चिराग किराना स्टोर पर दुकान मालिक सोमनाथ द्वारा मूल रूप से बिहार निवासी 15 साल के बच्चे से काम कराया जा रहा था।
विज्ञापन

पूछताछ में टीम को सोमनाथ ने बताया कि बच्चे के पिता की मौत हो चुकी है। उसकी मां ने उसे यहां काम पर छोड़ा है। बच्चा सुबह 10 बजे से शाम सात बजे तक काम करता है। अभी इसे कोई वेतन नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं दूसरी तरफ गोशाला मार्केट स्थित संतोष हैंडीक्राफ्ट पर ओमप्रकाश नामक व्यक्ति की दुकान पर भी 15 साल का एक लड़का काम करता हुआ मिला। पूछताछ में सामने आया कि दो दिन से बच्चा सुबह नौ बजे से शाम छह बजे तक यहां मात्र छह हजार रुपये में काम करता है। टीम ने दोनों बच्चों को रेस्क्यू किया।

बच्चों का मेडिकल कराने के बाद उन्हें बाल कल्याण समिति के सम्मुख पेश किया। वहीं बचपन बचाओ आंदोलन के राज्य संयोजक की शिकायत पर शहर थाना पुलिस ने दुकानदार ओमप्रकाश व सोमनाथ के खिलाफ जुवेनाइल जस्टिस एक्ट व चाइल्ड लेबर एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed