{"_id":"5f0361c38ebc3e4329201bff","slug":"15-more-corona-positive-patients-found-and-one-died-after-infection-bhiwani-news-rtk5628160160","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 नए संक्रमित मिले, नाथूवास के एक पॉजिटिव की मौत, 27 ने जीती कोरोना से जंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 नए संक्रमित मिले, नाथूवास के एक पॉजिटिव की मौत, 27 ने जीती कोरोना से जंग
विज्ञापन
डोर-टू-डोर लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग करते स्वास्थ्य कर्मी।
- फोटो : Bhiwani
भिवानी। जिले में संक्रमण रुकने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को जिले में संक्रमण के 15 नए मामले सामने आए। वहीं कोरोना संक्रमित गांव नाथूवास निवासी एक व्यक्ति की मौत हो गई। इधर, 27 लोगों ने कोरोना को मात भी दी है।
नाथुवास निवासी 45 वर्षीय व्यक्ति गुर्दे खराब होने, सांस में तकलीफ होने की समस्या से जूझ रहा था। सोमवार सुबह उसकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी जबकि रविवार को पीजीआई में उपचार के दौरान मौत उसकी मौत हो गई थी। परिजनों ने रविवार को ही गांव में उसका अंतिम संस्कार कर दिया। वहीं स्वास्थ्य विभाग की टीम व्यक्ति के घर सोमवार को पहुंची तो पता लगा कि व्यक्ति का निधन हो चुका है। इसके बाद टीम ने परिजनों के सैंपल लिए गए।
सोमवार को पॉजिटिव मिले 15 मरीजों में एक निजी अस्पताल के चिकित्सक, सामान्य अस्पताल की एक स्टाफ नर्स व दो वार्ड सर्वेंट शामिल हैं। संक्रमितों में लोहारू से दो, गांव गुरेरा और कितलाना से एक-एक, कीर्ति नगर से तीन, पतराम गेट से दो, नंद गांव से एक, अस्पताल परिसर से तीन, पुराना बस स्टैंड क्षेत्र से हैं। जिले में अब 513 कोरोना पॉजिटिव केस हैं, जिनमें से 375 ठीक हो चुके हैं और 135 एक्टिव है। सोमवार को भी 200 सैंपल जांच के लिए पीजीआई रोहतक भेजे गए।
विज्ञापन
नाथुवास निवासी को तीन जुलाई को निजी अस्पताल में कराया था भर्ती
नाथुवास वासी 45 वर्षीय व्यक्ति के परिजनों ने बताया कि वह लंबे समय से बीमार चल रहा था। उनके गुर्दे खराब हो चुके थे। सांस लेने में तकलीफ के साथ पूरे शरीर पर सूजन आ गई थी। तीन जुलाई को परिजनों ने शहर के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया, जहां हृदयघात हुआ। इसके बाद उन्हें हिसार ले जाया गया, जहां इलाज के बाद वापस भिवानी भेज दिया गया। चार जुलाई को शहर के पुराना बस स्टैंड क्षेत्र के एक अस्पताल में दाखिल करवाया गया। आराम नहीं होने पर परिजन उन्हें पांच जुलाई को पीजीआई रोहतक ले गए, जहां रविवार शाम करीब पांच बजे उनका निधन हो गया। परिजनों ने रविवार को ही रात करीब आठ बजे गांव में उनका अंतिम संस्कार किया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उनके संपर्क में आने वाले आठ लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए पीजीआई रोहतक भेजे है। इनसे पहले पाथरवासी वासी 36 वर्षीय व्यक्ति, बड़ेसरा की बुजुर्ग महिला और पतराम गेट क्षेत्र से एक व्यक्ति की कोरोना सेमौत हो चुकी है।
संक्रमितों के संपर्क में आने से हुए रोगी
सामान्य अस्पताल से तीन कोरोना पॉजिटिव आए हैं। इनमें एक 47 वर्षीय स्टाफ नर्स 47, स्वीपर के पद पर कार्यरत 41 वर्षीय महिला और एक 26 वर्षीय महिला स्वीपर शामिल हैं। पहली महिला स्वीपर हनुमान गेट वाल्मीकि मंदिर के पीछे रहती है वहीं दूसरी कृष्णा कॉलोनी निवासी है।
पुराना बस स्टैंड के सामने स्थिति एक निजी अस्पताल की महिला चिकित्सक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सोमवार को इसी अस्पताल से एक और 66 वर्षीय चिकित्सक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।
- कीर्ति नगर से तीन कोरोना पॉजिटिव सामने आए हैं। 36 वर्षीय महिला के अलावा उसकी 14 वर्षीय बेटी और 12 वर्षीय बेटा संक्रमित मिला है। महिला का पति पहले ही पॉजिटिव आ चुका है।
पतराम गेट, गली नंबर चार में दो महिलाओं की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 55 वर्षीय और 30 वर्षीय ये दोनों महिलाएं पहले पॉजिटिव आए मरीज के संपर्क में आई थीं।
नंदगांव में 54 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। यह व्यक्ति पहले से आए पॉजिटिव के संपर्क में आया था।
लोहारू के वार्ड-10 से 30 वर्षीय महिला व उसके पांच वर्षीय बेटे की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। ये दोनों पहले से आए कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आए हैं।
गांव गुरेरा से 52 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। वह फरीदाबाद में एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। वह दो जुलाई को अपने गांव गुरेरा आया था। वह हार्ट का मरीज भी है।
गांव कितलाना में 22 वर्षीय महिला की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। महिला का पति पहले पॉजिटिव आ चुका है। उसके संपर्क में आने के कारण ही महिला पॉजिटिव हुई है।
कोरोना पॉजिटिव मरीज बढ़ रहे हैं। ऐसे में जरूरी है लोग सावधानी रखें। कोविड-19 के नियमों का पालन करें और मास्क लगाए। अब तक 513 कोरोना पॉजिटिव हो गए है। जिनमें 375 ठीक हो चुके हैं।
- डॉ. जितेंद्र कादयान, सिविल सर्जन