फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   तूफान में दो गोशाला के शेड उड़े, दो दर्जन बिजली के खंभे गिरे

तूफान में दो गोशाला के शेड उड़े, दो दर्जन बिजली के खंभे गिरे

Wed, 09 May 2018 01:12 AM IST
Updated Wed, 09 May 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
तूफान में दो गोशाला के शेड उड़े, दो दर्जन बिजली के खंभे गिरे
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भिवानी
बीती रात आए तूफान ने काफी नुकसान पहुंचाया। शहर में करीब 15 बिजली के खंभे गिर गए और कई इलाकों में पांच से लेकर सात घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही। बवानीखेड़ा कसबे में आधा दर्जन खंभे गिरे। राजीव कॉलोनी में गोशाला का टीन गिरने से 5-6 गाय घायल हो गईं। भाखड़ा गांव में गोशाला की दीवार व टीन शेड गिरने की खबर है। उधर, आज दिनभर मौसम शांत रहा। रात नौ बजे हवा का वेग कुछ बढ़ा, लेकिन समाचार भेजे जाने तक मौसम शांत रहा।
सोमवार रात दस बजे 120 से 150 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से आए तूफान ने बिजली आपूर्ति को नुकसान पहुंचाया। शहर के अलग-अलग हिस्सों में लगभग 15 खंभे गिर गए। इस वजह से एमसी कॉलोनी, हालूवास फीडर, प्रेमनगर फीडर आदि से जुड़े इलाकों में पांच से सात घंटे बिजली आपूर्ति ठप रही। कार्यकारी अभियंता (सिटी) सत्यवीर सिंह ने बताया कि तूफान की वजह से जो दिक्कत हुई थी, वह दूर कर दी गई है।
विज्ञापन

उधर, तूफान की वजह से सिटी रेलवे स्टेशन के पास राजीव कॉलोनी में गोशाला की दीवार और टीन शेड उड़ गए। दीवार और टीन शेड की चपेट में आकर पांच-छह गायों को चोट लगी और 20 गाएं बाल-बाल बचीं। गोशाला संचालक नवीन, विरेंद्र, योगेंद्र और बिट्टू, साहिल आदि ने बताया कि तूफान की वजह से दो लाख का नुकसान पहुंचा। गांव भाखड़ा में गोशाला की दीवार और टीन शेड तेज हवा में उड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


--
बवानीखेड़ा में साढ़े 10 घंटे बाधित रही बिजली आपूर्ति
बवानीखेड़ा
सोमवार रात आए तूफान ने बिजली आपूर्ति व्यवस्था को बुरी तरीके से बाधित कर दिया। रात 10 बजे बत्ती गुल होने के बाद सुबह साढ़े आठ बजे आपूर्ति बहाल हो पाई।
बिजली कर्मचारियों की भी छुट्टियां रद्द कर दी गई।
उपमंडल अभियंता गोबिंद बांगा ने बताया कि बवानी खेड़ा के तहसील कार्यालय, रेलवे ढाणी, लुहारी जाटू, तालू सहित अनेक स्थानों पर दर्जनों पेड़ों ने बिजली की तारों को क्षतिग्रस्त करते हुए अपनी चपेट में ले लिया। जिसके कारण तमाम कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गईं। कर्मचारियों ने अपनी कमान को संभालते हुए गिरे हुए वृक्षों का एकतरफ हटाकर तारों को जोड़ने का काम शुरू कर दिया। आंधी-तूफान से लगभग आधा दर्जन पोल भी क्षतिग्रस्त हो गए।



बहल में तूफान की गति देख सहमे लोग
बहल। मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट तूफान का जब दिन में असर नहीं हुआ तो लोगों ने सोशल मीडिया पर तूफान को लेकर खूब मजाक उड़ाया। पर, जैसे ही रात हुई तो मौसम विभाग की सच साबित हुई भविष्यवाणी ने लोगों को हक्काबक्काकर दिया। पहले धूल भरी आंधी का गुबार आसमान में चढ़ा और फिर बिजली की तेज गड़गड़ाहट के बाद हुई बारिश से लोग बुरी तरह से सहम गए। लेकिन, गनीमत रही कि तूफान से कोई नुकसान नहीं हुआ अलबत्ता सुबह खेतों में जरूर कुछ पेड़ गिरे मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed