फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   पॉलीथिन कचरा मुक्त ग्राम पंचायतों को मिलेंगे फ्री जूट बैग

पॉलीथिन कचरा मुक्त ग्राम पंचायतों को मिलेंगे फ्री जूट बैग

Sat, 30 Dec 2017 12:33 AM IST
Updated Sat, 30 Dec 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
पॉलीथिन कचरा मुक्त ग्राम पंचायतों को मिलेंगे फ्री जूट बैग
पॉलीथिन मुक्त ग्राम पंचायतों को मिलेंगे निशुल्क जूट बैग
विज्ञापन

भिवानी। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत अब गांवों को पॉलिथीन कचरा मुक्त बनाने का अभियान चलाया जाएगा। पॉलीथिन कचरा मुक्त होने का प्रस्ताव देने वाली ग्राम पंचायतों को पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड की ओर से फ्री में जूट के बैग दिए जाएंगे।
शुक्रवार को लघु सचिवालय परिसर में कॉन्फ्रेंस हॉल में अधिकारियों की बैठक में नगराधीश महेश कुमार ने बताया कि सरकार द्वारा ग्रामीण अंचल को 26 जनवरी तक पॉलिथीन कचरा मुक्त बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए प्रत्येक खंड से खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। पॉलिथीन मुक्त किए जाने का प्रस्ताव देने वाली गांवों में ब्लॉक स्तरीय कमेटी द्वारा बाकायदा निरीक्षण भी किया जाएगा। बैठक के दौरान पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के एसडीओ डॉ. सुनील कुमार श्योराण ने बताया कि पॉलीथिन कचरा मुक्त बनने का प्रस्ताव देने वाली ग्राम पंचायत को प्रोत्साहन के तौर पर बोर्ड फ्री में जूट के बैग मुहैया करवाएगा। उन्होंने बताया कि ये बैग गांवों में प्रत्येक घर को दिए जाएंगे।
विज्ञापन

पॉलीथिन कचरा मुक्त होने वाली पंचायतों व अभियान में उल्लेखनीय कार्य करने वाले नागरिकों को 26 जनवरी को आयोजित होने वाले समारोह में सम्मानित भी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसके लिए ग्राम सभा की बैठकों का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद ग्राम पंचायतों द्वारा पॉलिथीन कचरा डालने के लिए एक विशेष जगह निर्धारित की जाएगी और वहीं से कचरे का उठान होगा। उन्होंने बताया कि पॉलिथीन की खरीद के लिए जिले में नौ-दस दुकानदारों ने पहल की है। इससे पंचायतों को आमदनी भी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगराधीश ने बताया कि अभियान को सफल बनाने के लिए जिले में 1100 सक्षम युवाओं को लगाया जाएगा, जो गांवों को पॉलीथिन कचरा मुक्त बनाने में सहयोग करेंगे। बैठक में कार्यक्रम प्रबंधक सतीश कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी सुरेश शर्मा, जिला वन राजिक अधिकारी कुलदीप श्योराण, लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता पीके बागड़ी, जिलेभर से महिला एवं बाल विकास अधिकारी सहित विभिन्न विभागों से प्रतिनिधि मौजूद रहे।

--
सबसे छोटी पंचायतों से शुरू होगा अभियान
नगराधीश ने बताया कि अभियान की सफलता के लिए सबसे पहले यह कार्य 200 से कम घरों वाली छोटी पंचायतों से शुरू किया जाएगा, ऐसी जिले में 45 पंचायतें हैं। इसके बाद 300 से कम घरों वाली, उसके बाद 400 से कम घर वाली, उसके बाद 500 से कम, उसके बाद 700 से कम और इसके बाद 700 से अधिक घरों वाली पंचायतों में यह अभियान चलेगा। 200 से 400 तक घरों वाले गांवों को पॉलीथिन कचरा मुक्त बनाने के लिए आठ दिन, 500 से कम घरों वाले गांवों के लिए 14 दिन, 700 से कम घरों वाले गांवों के लिए 15 दिन और 700 से अधिक घरों वाले गांवों को 21 दिन में पॉलिथीन मुक्त बनाने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed