{"_id":"5a3814114f1c1bcf6d8b4e31","slug":"131513624593-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा ग्रामीण चौकीदार संघ की बैठक में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा ग्रामीण चौकीदार संघ की बैठक में
Updated Tue, 19 Dec 2017 12:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रामीण चौकीदार ने की चतुर्थ कर्मचारी का दर्जा देने की मांग
बहल। हरियाणा ग्रामीण चौकीदार संघ की बैठक में सोमवार को नई अनाज मंडी में हुई। बैठक में ग्रामीण चौकीदारों को चतुर्थ कर्मचारी का दर्जा दिए जाने की मांग जोर शोर से उठी। सदस्यों ने कहा कि चुनावों से पहले लोगों को भाजपा से बड़ी आस थी। लेकिन, सत्ता मिलने के बाद सरकार ने केवल पूंजीपतियों के हित साधे है। गरीब एवं कमेरे वर्ग की आज सुनने वाला कोई नहीं है।
अनाज मंडी में एकत्रित बहल ब्लॉक के चौकीदारों ने कहा कि भाजपा ने सरकार बनने पर हर साल दो लाख नौकरियां देने का वादा किया था। मगर यह सरकार भी पूर्ववर्ती सरकारों की तरह गरीबों का गला काटने और अमीरों की झोली भरने वाली निकली। हनीफ खान ने कहा कि भाजपा सरकार के शासन में व्यापारी, कर्मचारी, मजदूर समेत समाज का हर वर्ग दुखी और परेशान है। चौकीदारों ने मांग की कि ग्रामीण चौकीदारों को चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी का दर्जा दिए जाने, न्यूनतम वेतनमान 18000 रुपये, तीन सौ की आबादी के हिसाब से चौकीदारों की नियुक्ति करने, चौकीदारों का रुका हुआ मानदेय दिए जाने सहित अन्य मांगें जल्द से जल्द पूरी की जाएं।
इस मौके पर सीटू नेता हनीफ खान, छाजूराम सोरड़ा, धर्मपाल ओबरा, विजेन्द्र सिंह नूनसर, अजीत कासनी कलां सहित अन्य लोग मौजूद रहे। मीटिंग की अध्यक्षता भीमसिंह सलेमपुर ने की जबकि संचालन सत्यवान शहरयारपुर आगि मौजूद रहे।