{"_id":"5a2c28764f1c1bd1408bc0a0","slug":"131512843382-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीवर का खुला मैनहॉल बना परेशानी का सबब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीवर का खुला मैनहॉल बना परेशानी का सबब
Updated Sat, 09 Dec 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीवर का खुला मैनहॉल बना परेशानी का सबब
भिवानी। पिछले दस दिन से सीवर के खुला ढक्कन जवाहर नगर के लोगों के लिए परेशानी का सबब बना है। इस सीवर की वजह से कई कॉलोनी के लोग वाहनों का नुकसान करा चुके हैं। कुछ चोटिल भी हो चुके हैं। कॉलोनी निवासी अमित गाबा ने बताया कि इस समस्या से कॉलोनी के लोग परेशान हैं। सड़क निर्माण सामग्री लेकर दस दिन पहले ईंटों से भरा ट्रक आया था। तब यह सीवर का ढक्कन टूटा था, आज तक विभाग ने सुध नहीं ली। आज सुबह कॉलोनी निवासी की कार इस सीवर में फंस गई और कार को काफी नुकसान हुआ। इससे पहले भी कई घटनाएं हो चुकी है। इस बारे में ठेकेदार को कई बार कहा जा चुका है, लेकिन ठेकेदार का कहना है कि यह काम पीडब्ल्यूडी विभाग का है। सीवर की वजह से छोटे बच्चों को लेकर कॉलोनी के लोग चिंचित हैं।