फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   चोटी कटने की डर से लोग घरों के बाहर लगा रहे मेहंदी हाथ वाले थापे

चोटी कटने की डर से लोग घरों के बाहर लगा रहे मेहंदी हाथ वाले थापे

Mon, 31 Jul 2017 12:35 AM IST
Updated Mon, 31 Jul 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
चोटी कटने की डर से लोग घरों के बाहर लगा रहे मेहंदी हाथ वाले थापे
चोटी कटने की डर से लोग घरों के बाहर लगा रहे मेहंदी हाथ वाले थापे
विज्ञापन

भिवानी। राजस्थान के बाद हरियाणा में फैली चोटी काटने की घटना से शहर की तीन कॉलोनियों में हड़कंप मचा है। लोगों में चोटी काटे जाने का भय है वहीं लोग अपने बचाव के लिए मेहंदी के थापे अपने घरों के बाहर लगा रहे हैं। आखिरकार चोटी काट कौन रहा है यह सबके लिए पहेली बना हुआ है।
पिछले सप्ताह भर से शहर में चोटी काटने की अफवाह फैली है। पहले शांतिनगर में एक महिला की चोटी काटे जाने की सूचना से हड़कंप मचा। यहां स्थिति अभी स्पष्ट भी नहीं हुई थी कि अगली ही रात डीसी कॉलोनी में लोगों ने चोटी काटने के शक में एक बुजुर्ग महिला की पिटाई कर दी। करीब 75 वर्षीय महिला को पुलिस ने छुड़वाया।
विज्ञापन

शुक्रवार को शांति नगर की एक महिला ने चोटी काटे जाने की शिकायत की। महिला को सिर दर्द व चक्कर आने की शिकायत के बाद इमरजेंसी में भर्ती करवाया गया। चोटी काटने की अफवाह से शहर की अधिकतर कॉलोनियों में फैली हुई है। घबराये लोग मेहंदी और रोली के थापे अपने घरों के बाहर लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पता ही नहीं चला कब काटे बाल
एक महिला ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ घर में सोई हुई थी। घर में करीब छह-सात सदस्य सोये हुए थे। बाल कब काटे, किसने काटे कुछ नहीं पता। सुबह उठी तो सिरदर्द महसूस हुआ और चक्कर आने लगे। बाद में चारपाई के नीचे कटे हुए बाल दिखे। जिसके बाद पता लगा कि उसकी चोटी के बाल किसी ने काटे है।

सूचनाएं मिल रही है कि चोटी काट दी। मगर अब तक कोई भी लिखित शिकायत नहीं आई है। यह सिर्फ अफवाह है। लोगों को इस ओर ध्यान नहीं देना चाहिए।
बिक्रम सिंह, एसएचओ
शहर थाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed