फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   130 goats and 15 sheep stuffed inside a pickup were found

Bhiwani News: पिकअप के अंदर ठूंस-ठूंस कर भरे गए 130 बकरी और 15 भेड़ बरामद

Wed, 30 Apr 2025 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Wed, 30 Apr 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
130 goats and 15 sheep stuffed inside a pickup were found
भिवानी। खरक कलां पुलिस चौकी की टीम ने एक पिकअप डाला के अंदर ठूंस-ठूंसकर भेड़-बकरी ले जाते हुए चालक सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पिकअप डाला गाड़ी से 130 बकरी और 15 भेड़ बरामद की हैं। आरोपियों के खिलाफ सदर पुलिस ने पशु क्रूरता अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

सदर पुलिस थाना के तहत खरक कलां पुलिस चौकी की टीम ने भिवानी के रास्ते राजस्थान के चूरू जा रहे एक पिकअप डाला को जांच के लिए रोका। पिकअप के अंदर 130 बकरी और 15 भेड़ ठूंस-ठूंसकर भरी हुई थी। इस संबंध में चालक के पास कोई दस्तावेज भी नहीं मिले। पुलिस ने चालक की पूछताछ की तो उसने अपना नाम इकबाल, निवासी भालेरी थाना तारानगर जिला चूरू राजस्थान बताया। पिकअप में दूसरे व्यक्ति ने अपनी पहचान शाहरुख खानस निवासी लखनवास थाना तारानगर जिला चूरू राजस्थान बताई। पुलिस ने 130 बकरी व 15 भेड़ को मुक्त कराया। वहीं, दोनों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम सहित संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


घर के अंदर सोते समय सैनिक के पर्स से रुपये चोरी

भिवानी। गांव बामला में छुट्टी पर घर आए सैनिक का रात के समय पर्स चोरी हो गया। पर्स के अंदर साढ़े 12 हजार रुपये व अन्य कागजात थे। वहीं चोरों ने संदूक और अलमारी को भी खंगाला, लेकिन वहां से कोई सामान चोरी नहीं मिला। मामले की शिकायत सदर पुलिस को दी। पुलिस ने इस संबंध में चोरी का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सदर पुलिस को दी शिकायत में बामला निवासी विकास ने बताया कि वह आर्मी में नौकरी करता है। इनदिनों वह छुट्टी पर घर आया हुआ है। गत 28-29 अप्रैल की रात को वह अपने घर पर सो रहा था कि इसी दौरान कमरे में फ्रीज के ऊपर रखा उसका पर्स चोरी हो गया। चोरों ने घर के अंदर संदूक और अलमारी भी खंगाली, लेकिन वहां से कोई सामान चोरी नहीं हुआ। विकास ने बताया कि पर्स के अंदर साढ़े 12 हजार रुपये व अन्य कागजात रखे थे। पुलिस ने इस संंबंध में अज्ञात के खिलाफ चोरी का केस दर्ज किया है।


तिगड़ाना के खेत में बने कमरे पर लगा विंडो एसी चोरी

भिवानी। गांव तिगड़ाना के खेतों में बने कमरे में लगा विंडो एसी चोरी हो गया। चोर एसी के साथ स्टेबलाइजर व अन्य सामान भी चोरी कर ले गए। इसकी शिकायत सदर पुलिस को दी है। पुलिस ने इस संबंध में चोरी का केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में देवीलाल कॉलोनी निवासी मुख्तयार सिंह ने बताया कि उसकी गांव तिगड़ाना में खेती की भूमि है। खेत में कमरा बनाया हुआ है। जिसके अंदर विंडो एसी लगा था। गत 28-29 की रात को एसी चोरी हो गया। इसी के साथ स्टेबलाइजर भी चोरी हो गया। इस संंबंध में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का केस दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed