{"_id":"61f8305a8df7930300348a6c","slug":"129-patients-healthy-97-new-corona-infected-found-bhiwani-news-hsr6232289108","type":"story","status":"publish","title_hn":"129 मरीज स्वस्थ, 97 नए कोरोना संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
129 मरीज स्वस्थ, 97 नए कोरोना संक्रमित मिले
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में कोरोना टेस्ट करते स्वास्थ्य कर्मी। संवाद
- फोटो : Bhiwani
भिवानी। कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर में सोमवार को 97 नए मरीज मिले हैं, जबकि 129 मरीज स्वस्थ हुए हैं। ऐसे में जिले में संक्रमित मरीजों की रिकवरी रेट बढ़ी है। जिले में तीसरी लहर में मिले संक्रमित मरीजों की संख्या 2844 हो गई है। इनमें से 1623 मरीज स्वस्थ हो गए हैं, पांच मरीजों की मौत हो गई। जिले में कोरोना के फिलहाल 1216 सक्रिय मरीज हैं।
सोमवार को कोरोना जांच के लिए 1650 सैंपल नागरिक अस्पताल की लैब में भेजे हैं, जिनकी रिपोर्ट मंगलवार सुबह आएगी। हालांकि जिले के 1244 सैंपल की रिपोर्ट पहले से ही लंबित है, जोकि संबंधित नागरिकों के लिए चिंता का विषय बनी हुई है। हर कोई अपनी रिपोर्ट को लेकर चिंतित है। लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के बावजूद लोग लापरवाही बरत रहे हैं।
ग्रामीण क्षेत्र में सक्रिय मरीज 793
जिले में कोरोना संक्रमण के फिलहाल 1216 सक्रिय मरीज हैं, जिनमें से 423 मरीज शहरी तो 793 मरीज ग्रामीण क्षेत्र से हैं। इन दिनों कोरोना संक्रमण का फैलाव ग्रामीण क्षेत्र में अधिक हो रहा है। ऐसे में ग्रामीण क्षेत्र में लोगों द्वारा की लापरवाही लोगों के लिए नुकसानदायक साबित होगी। ग्रामीण क्षेत्र में वायरल बुखार की चपेट में भी अधिक लोग आ रहे हैं। ज्यादातर घरों में बुखार, खांसी, जुकाम के मरीज मिल रहे हैं।
विज्ञापन
1184 मरीज घर तो 32 अस्पताल में आइसोलेट
कुल 1216 सक्रिय मरीज हैं, जिनमें से 1184 मरीजों को घर पर ही आइसोलेट किया हुआ है। विभाग द्वारा मरीज व उनके परिजनों की स्वीकृति के बाद ही होम आइसोलेट किया जा रहा है। वहीं 32 संक्रमितों को सरकारी सहित अन्य निजी अस्पतालों में दाखिल किया है। इनमें से छह को नागरिक अस्पताल, एक को जयपुर, तीन को गुरुग्राम, छह को हिसार, तीन को पीजीआईएमएस रोहतक, आठ को चुघ अस्पताल, तीन को ईएसआई अस्पताल और दो संक्रमितों को योगीनाथ अस्पताल लोहानी में आइसोलेट किया हुआ है। इनमें उपचार के लिए अलग से स्टाफ की ड्यूटी लगाई है।
मीरान में सबसे अधिक तो लोहारू में सबसे कम संक्रमण
स्वास्थ्य विभाग ने जिले की भौगोलिक स्थिति देखते हुए सात सीएचसी क्षेत्र में विभाजित किया हुआ है। इनमें मीरान सीएचसी क्षेत्र में सबसे अधिक संक्रमण है, जबकि लोहारू में सबसे कम संक्रमण है। जिले के सीएचसी क्षेत्र मीरान में 136 मरीज और लोहारू में 63 मरीज हैं। वहीं सीएचसी क्षेत्र धनाना में 128, कैरू में 121, मानेहरू में 126, तोशाम में 98 और जमालपुर में 121 मरीज हैं।
लक्षण दिखने पर करवाएं सैंपलिंग
कोरोना संक्रमण के लगातार बढ़ रहे मामलों के स्वास्थ्य कर्मियों को अलर्ट किया हुआ है। विभाग की ओर से जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें नागरिकों को वैक्सीनेशन करवाने और कोरोना के लक्षण होने पर सैंपलिंग करने के बारे में बता रहे हैं। आमजन से अपील है कि कोरोना सुरक्षा नियमों का पालन करें।
- डॉ. रघुबीर शांडिल्य, सिविल सर्जन।