फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   लोकसभा चुनाव के लिए डीसी ने दिए अधिकारियों को टिप्स

लोकसभा चुनाव के लिए डीसी ने दिए अधिकारियों को टिप्स

Thu, 14 Mar 2019 12:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 14 Mar 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव के लिए डीसी ने दिए अधिकारियों को टिप्स
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भिवानी। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त अंशज सिंह ने भिवानी-महेन्द्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र में चुनाव प्रक्रिया से जुड़े अधिकारियों को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान के लिए टिप्स दिए।
उपायुक्त बुधवार को जिला ग्रामीण विकास अभिकरण के सभागार में आयोजित सेक्टर ऑफिसर एवं जोनल मजिस्ट्रेट की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सेक्टर ऑफिसर चुनाव प्रबंध, कानून व्यवस्था, आदर्श आचार संहिता, ईवीएम तथा चुनाव प्रक्रिया से जुड़े सभी कार्य सुचारु ढंग से संपन्न करवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया से जुड़े सभी अधिकारी व कर्मचारी आपसी तालमेल के साथ अपना कार्य करें। सेक्टर ऑफिसर संबंधित क्षेत्रों में स्थित पोलिंग स्टेशनों का निरीक्षण कर इसकी रिपोर्ट संबंधित एआरओ को प्रस्तुत करें। उन्होंने कहा कि पोलिंग स्टेशन में दरवाजा, खिड़कियां, बिजली व पानी की व्यवस्था, शौचालय सहित सभी प्रकार के आवश्यक प्रबंध किए जाए। सेक्टर ऑफिसर पोलिंग स्टेशनों का जायजा लेते समय संवेदनशील व अति संवेदनशील मतदान केंद्रों की रिपोर्ट तैयार कर एआरओ के पास जमा करवाए।
विज्ञापन

अतिरिक्त नोडल ऑफिसर (प्रशिक्षण) रमन शांडिल्य ने सेक्टर ऑफिसर एवं जोनल मजिस्ट्रेट को चुनाव प्रक्रिया के दौरान किए जाने वाले कार्यों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पोलिंग स्टेशन से 200 मीटर की दूरी पर चहारदीवारी से बाहर राजनीतिक दल अपना कार्यालय बना सकेंगे। उन्होंने कहा कि मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करना, ईवीएम के बारे में जानकारी देना, किसी दवाब व डर के बिना स्वतंत्र होकर मतदान करने के प्रति मतदाताओं को प्रेरित करना भी सेक्टर ऑफिसर की जिम्मेवारी निर्धारित की गई हैं। प्रत्येक पोलिंग स्टेशन पर मॉक पोल करवाना अति आवश्यक है इसलिए एजेंटों की उपस्थित में मॉक पोल करवाया जाए। इस मौके पर नगराधीश गजेंद्र सिंह, नोडल अधिकारी शिवतेज सिंह, चुनाव तहसीलदार जयबीर सिंह सिवाच सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटेे 03
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed