{"_id":"5abbea8a4f1c1b422a8b46de","slug":"121522264714-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोके नहीं रुक रही नकल, सात केंद्रों पर परीक्षा रद्द, रिकॉर्ड 580 नकलची पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोके नहीं रुक रही नकल, सात केंद्रों पर परीक्षा रद्द, रिकॉर्ड 580 नकलची पकड़े
Updated Thu, 29 Mar 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोके नहीं रुक रही नकल, सात केंद्रों पर परीक्षा रद्द, रिकॉर्ड 580 नकलची पकड़े
अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी।
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की सेकेंडरी (शैक्षिक, रि-अपीयर व मुक्त विद्यालय) विज्ञान विषय एवं सीनियर सेकेंडरी (शैक्षिक, रि-अपीयर व मुक्त विद्यालय) समाजशास्त्र व उद्यमिता विषयों की परीक्षा में बुधवार को नकल के खूब प्रयास हुए। विभिन्न उड़नदस्तों ने नकल करते हुए 580 परीक्षार्थियों को पकड़ा। किसी भी परीक्षा में पहली बार इतनी बड़ी संख्या में नकलची पकड़े गए हैं। अकेले मेवात जिले में सौ परीक्षार्थियों के खिलाफ यूएमसी केस दर्ज किए गए। उधर, बाहरी हस्तक्षेप के चलते भिवानी जिले के तीन परीक्षा केंद्रों समेत सात केंद्रों पर परीक्षा रद्द करनी पड़ी।
शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष डा. जगबीर सिंह के उड़नदस्ते द्वारा पवित्रता भंग होने के कारण परीक्षा केंद्र रावमावि मंढोली कलां-01 (बी-01) व रावमावि मंढोली कलां-02 (बी-02) तथा परीक्षा केंद्र जयलाल रावमावि पहाड़ी में आयोजित हुई सेकेंडरी विज्ञान विषय की परीक्षा रद्द कर दी। इसके अतिरिक्त परीक्षा केंद्र रावमावि मंढोली कलां-01 (बी-01) में नियुक्त सुपरवाइजर प्रवीण कुमार, जेबीटी अध्यापक, रावमावि मंढोली खुर्द व सुपरवाइजर सुनील कुमार, जेबीटी अध्यापक, राप्रापा बहल को कार्यभार मुक्त किया गया, क्योंकि इनके गांवों के विद्यालय के परीक्षार्थी इस परीक्षा केंद्र में परीक्षा दे रहे थे। परीक्षा केंद्र रावमावि मंढोली कलां-02 (बी-02) में नियुक्त सुपरवाइजर जगबीर सिंह, राकेश कुमार, सुमन कुमारी व विनोद कुमारी, आर्य उवि मंढोली कलां को कार्यभार मुक्त किया गया है, क्योंकि इनके विद्यालय के परीक्षार्थी इस परीक्षा केंद्र में परीक्षा दे रहे थे।
बोर्ड प्रवक्ता ने बताया कि बोर्ड अध्यक्ष डा. जगबीर सिंह के उड़नदस्ते द्वारा लोहारू (भिवानी) के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया और नकल के 05 केस पकड़े। उन्होंने बताया कि बोर्ड सचिव धीरेन्द्र खडग़टा के उड़नदस्ते द्वारा नूंह (मेवात) व पलवल जिले के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया और नकल के 100 केस बनाए।
विज्ञापन
--
13 सुपरवाइजर रिलीव
प्रवक्ता ने बताया कि एसडीएम उड़नदस्ता, खरखौदा द्वारा परीक्षा केंद्र संजय अत्री मेमोरियल वमावि, खरखौदा-05 में नियुक्त सुपरवाइजर दीपक, प्रवक्ता को तथा इंचार्ज, जिला प्रश्र-पत्र उड़नदस्ता, नूंह द्वारा परीक्षा केंद्र एसओएस हरमन जेमिनर स्कूल, पल्ला, नूंह-14 में नियुक्त सुपरवाइजर दीपक कुमार, टीजीटी एवं परीक्षा केंद्र माउंट अरावली पब्लिक स्कूल, नूंह-13 से सुपरवाइजर राकेश, हिंदी अध्यापक व आशा रानी, पीजीटी (इतिहास), रावमावि मालब को नकल में संलिप्ता एवं परीक्षा ड्यूटी में कोताही बरतने के कारण कार्यभार मुक्त किया गया।
उन्होंने बताया कि नियंत्रण कक्ष, गुरुग्राम के एसटीएफ उड़नदस्ता नंबर 05 द्वारा परीक्षा केंद्र रामिवि नूंह-18 में नियुक्त सुपरवाइजर आदेश कुमार तथा नियंत्रण कक्ष, रोहतक के एसटीएफ उड़नदस्ता नंबर 05 द्वारा परीक्षा केंद्र राकउवि नौल्था (पानीपत) में नियुक्त सुपरवाइजर राजपाल, गणित अध्यापक को परीक्षा ड्यूटी में कोताही बरतने के कारण कार्यभार मुक्त किया गया।
--
पुन्हाना, जमावड़ी, जहाजगढ़ व उचाना मंडी केंद्र की हुई परीक्षा रद्द
प्रवक्ता ने बताया कि परीक्षा की पवित्रता भंग होने के कारण बोर्ड सचिव के उड़नदस्ते ने एनडीएम वमावि, पुन्हाना-9 का सेकेंडरी विज्ञान विषय की परीक्षा रद्द कर दी एवं केंद्र अधीक्षक दीन मोहम्मद, रामा संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सरोली को तथा परीक्षा केंद्र रावमावि, पुन्हाना-3 (बी-01) में नियुक्त सुपरवाइजर चंदन सिंह, जेबीटी अध्यापक को ड्यूटी में कोताही बरतने के कारण कार्यभार मुक्त कर दिया।
उन्होंने बताया कि परीक्षा की पवित्रता भंग होने के कारण एसडीएम उड़नदस्ता, हांसी द्वारा परीक्षा केंद्र रावमावि जमावड़ी (हांसी) में तथा सहायक निदेशक (सेकेंडरी/सीनियर सेकेंडरी) के उड़नदस्ते द्वारा झज्जर जिले के परीक्षा केंद्र रावमावि जहाजगढ़-2 और उपमंडल प्रश्र-पत्र उड़नदस्ता, उचाना (जींद) द्वारा परीक्षा केंद्र जीवीएम उवि उचाना मंडी-04 (बी-02) में सेकेंडरी विज्ञान विषय की परीक्षा रद्द करने की सिफारिश की गई है जिसके फलस्वरूप बोर्ड अध्यक्ष द्वारा पेपर रद्द करने के आदेश दिए गए हैं।