{"_id":"5aaac8d64f1c1bbb758b5be6","slug":"121521141974-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच हजार मीटर रेस में सबसे तेज दौड़ी तोशाम की अन्नू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच हजार मीटर रेस में सबसे तेज दौड़ी तोशाम की अन्नू
Updated Fri, 16 Mar 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांच हजार मीटर रेस में सबसे तेज दौड़ी तोशाम की अन्नू
अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी।
चौधरी बंसीलाल विश्वविधालय में एथलेटिक मीट के सम्मापन दिवस पर बेहतरीन खेल देखने को मिले। भीम स्टेडियम में दूसरे दिन लंबी दौड़, चार सौ मीटर, आठ सौ मीटर, गोला फेंक, रिले रेस, जेवलिन थ्रो, हैमर थ्रो, शॉट पूट, ऊंची कूद व लंबी कूद आदि खेल करवाये गए। महिला वर्ग में के 5 हजार मीटर दौड़ में अन्नू ने सबसे तेज दौड़ लगाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया व प्रियंका ने द्वितीय और रिंकू तीसरे स्थान पर रही। एथलेटिक मीट में भिवानी व दादरी के कई कॉलेजों के छात्रों ने भाग लिया।
वीरवार को भीम स्टेडियम में एथलेटिक मीट के सम्मापन पर लंबी दौड़, 400 मीटर, शॉट पूट व उंची कूद खेलों का आयोजन किया गया। एथलेटिक मीट कार्यक्रम में डॉ. सुरेश मलिक, खेल सलाहकार दर्शन मिढ़ा, डॉ. माया यादव, डॉ. मितेश शर्मा, डॉ. मुलतान सिंह ने विजेता खिलाड़ियों की सहारना की और अन्य खिलाड़ियों को भी मेहनत करने के लिए कहा। सभी विजेता खिलाड़ियों को पहुंचे हुुए प्राचार्यों ने सम्मानित किया और मेडल देकर उनकी मेहनत की सराहना की। एथलेटिक मीट खेल कोच राजेश कुमार व कोच सुमन की देखरेख में संपन्न हुए। प्राचार्य ने सभी खिलाड़ियों को अच्छी मेहनत करने अन्य खेलों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर डॉ. सुखबीर सिंह, डॉ. कपिल शर्मा, डॉ. सुरेश अत्री, डॉ. वजीर, कोच प्रीतम, जगदीश, सूबे सिंह, बस्तीराम, राजेश, अरुण, सुमन ,गीता, मंजीत, अनुराग, वरुण किनरा, संजय, संदीप, योगेश बजाज व अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
--
खेलों में यह खिलाड़ी रहे विजेता
एथलेटिक मीट में आयोजित 800 मीटर दौड़ में पुरुष वर्ग में अमित, अरूण, राहुल विजेता रहे। वही महिला वर्ग में पूजा, रविना, भतेरी ने प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर दौड़ में रोहित, शेखर हिमांशु ने बाजी मारी। महिला वर्ग 5 हजार मीटर में अन्नू प्रथम, प्रियंका द्वितीय व रिंकू तृतीय स्थान प्राप्त किया। डिस्कस थ्रो में महिला व पुरुष वर्ग से अरविंद, सीमा, साहिल, रेणूका, औमबीर, दिपाक्षी ने प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान हासिल किया। महिला वर्ग लॉगजंप में प्रियंका, मोहिनी व मनीषा ने पहला दूसर व तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं पुरुष वर्ग में सचिन प्रथम, राहुज द्वितीय व सोहित तृतीय स्थान पर रहा। अन्य सभी खेलों में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान हासिल करने वाले सभी खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।