{"_id":"5a8c71f54f1c1b462c8b9167","slug":"121519153653-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांगों को लेकर मिड-डे-मील कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगों को लेकर मिड-डे-मील कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन
Updated Wed, 21 Feb 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
मांगों को लेकर मिड-डे-मील कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन
भिवानी। मिड-डे-मील कार्यकर्ता यूनियन एंव एआईयूटीयूसी ने मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के पश्चात डीसी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा। मंगलवार को चेतराम प्रजापति धर्मशाला में इकट्ठे हुए व शहर के मुख्य रास्तों से होते हुए डीसी कार्यालय पहुंचे। मिड-डे-मील के कर्मचारियों ने मेहनताना नहीं बढ़ाये जाने पर रोष व्यक्त कर प्रदर्शन किया। यूनियन की जिला कमेटी और एआईयूटीयूसी के जिला कमेटी सदस्य कॉमरेड राजकुमार बासिया भी प्रदर्शन में उपस्थित रहे। एआईयूटीयूसी के जिला कमेटी सदस्य राजकुमार बासिया ने कहा कि इस मामले में केन्द्र की पूर्व कांग्रेस सरकार और मौजूदा बीजेपी सरकार की नीतियों में कोई फर्क नहीं है। उन्होंने आशंका व्यक्त की कि सरकार मिड-डे-मील स्कीम जैसी महत्वपूर्ण स्कीम से अपना पल्ला झाड़ लेना चाहती है। उन्होंने मिड डे मील कर्मियों से ज्वलंत मांगों को लेकर आंदोलन तेज करने का आह्वान किया। प्रदर्शन में संतोष कालुवास, अंगूरी, सुमन, कांता मानहेरू, बिमला, प्रमिला कैलासो, ममता, आशा, रितु गुजरानी, मनोरमा, कमलेश लोहरवाड़ा, सुमित्रा, लाली, फूलवती, सुमन, सुनीता, सरोज व अन्य सदस्य उपस्थित रहे।