{"_id":"5a0f1e2a4f1c1ba7668b4a53","slug":"121510940202-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल में पानी मिक्स का आरोप, घंटेभर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेट्रोल में पानी मिक्स का आरोप, घंटेभर हंगामा
Updated Sat, 18 Nov 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेट्रोल में पानी मिक्स का आरोप लगाते हुए किया हंगामा
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के पास स्थित पेट्रोल पंप से पेट्रोल डलवाने के बाद कार मालिक ने पेट्रोल में पानी मिलाने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। बाद में जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक टीम मौके पर पहुंचकर पेट्रोल के सैंपल भरे। जिस नोजल से पेट्रोल डाला उसे भी सील कर दिया। विकास नगर निवासी यशपाल ने शुक्रवार की दोपहर पेट्रोल पंप से अपनी कार में 2670 रुपये का पेट्रोल डलवाया। यशपाल ने बताया कि कुछ दूर जाकर कार बंद हो गई। मैकेनिक को बुलाकर जांच कराई तो पता लगा कि पेट्रोल में पानी मिक्स था। इसके बाद जब उसने पेट्रोल में पानी मिक्स होने की बात पेट्रोल पंप के कारिंदों से बताया तो उन्होंने आरोप को गलत बताया।
पूर्व सरकारी कर्मचारी यशपाल ने पंप मालिक से गाड़ी के हर्जाने व पंप मालिक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। घंटे भर हंगामे की स्थिति रही। इस कारण बड़ी संख्या में राहगीरों की सड़क पर भीड़ जमा हो गई। इसी दौरान यशपाल ने खाद्य आपूर्ति विभाग को पूरे प्रकरण के बारे में अवगत कराया। इसके बाद जिला खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी अनिल कालरा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने तीन-चार सैंपल लिये और जांच के लिए लैब भेज दिया।
शिकायत के बाद विभाग ने पेट्रोल के सैंपल लिये हैं। सैंपल को जांच के लिए नोएडा लैब भेजा गया है। 10 से 12 दिन में रिपोर्ट आने की उम्मीद है। रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होगा कि पेट्रोल में पानी मिक्स है या नहीं।
विज्ञापन
अनिल कालरा, जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक
कुछ लोग ईर्ष्या के चलते बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं। जिस टैंक से पेट्रोल डाला गया है, वह कुछ दिन पहले ही नया लगाया गया है। इसलिए, पेट्रोल में पानी मिलने का सवाल ही पैदा नहीं होता।
शुभम, पेट्रोल पंप संचालक