फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   जितने ज्यादा वर्कर होंगे उतनी ही पार्टी होगी मजबूत: सर्राफ

जितने ज्यादा वर्कर होंगे उतनी ही पार्टी होगी मजबूत: सर्राफ

Mon, 04 Sep 2017 12:40 AM IST
Updated Mon, 04 Sep 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
जितने ज्यादा वर्कर होंगे उतनी ही पार्टी होगी मजबूत: सर्राफ
अभियान चलाकर लोगों को पार्टी से जोड़ें कार्यकर्ता : विधायक
विज्ञापन

भिवानी। विधायक घनश्याम सर्राफ ने कहा कि पार्टी समर्थक भाजपा व सरकार की जनकल्याणकारी की नीतियों के साथ प्रत्येक घर में पहुंचे और पार्टी की नीतियों से अवगत करवाए। ताकि जनता को सरकार की नीतियों का फायदा पहुंच सके। साथ ही पार्टी के विस्तार के लिए वर्कर अभियान चलाए और लोगों को जोड़े।
विधायक रविवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय विस्तारक योजना के अंतर्गत सेक्टर-13 स्थित नगर परिषद पार्षद मुकेश रहेजा के आवास पर शक्ति प्रमुखों की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने पार्टी के विस्तार के लिए जी तोड़ मेहनत की। उन्हीं की मेहनत की बदौलत आज पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है।
विज्ञापन

पार्टी विस्तारक कृष्ण बिश्नोई ने कहा कि सभी के सहयोग से ही पार्टी को आगे बढ़ाया जा सकता है। प्रचार-प्रसार के माध्यम से वर्करों व समर्थकों की संख्या बढ़ायी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में नगर मंडल अध्यक्ष अनिल सोनी, महामंत्री मुकेश तंवर, भवानी सिंह, धीरज सैनी, रामचंद्र सिवाच, कृष्ण वर्मा नम्बरदार, संजीव आर्य, संजीव जैन, हरीश सचदेवा, वीरेंद्र अरोड़ा, अनिल पोपली, रामकिशन शर्मा, तरुण नरूला, अरुण नरूला, विजय टुटेजा, जगवीर सिंह दहिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed