{"_id":"5986128a4f1c1ba5368b48c3","slug":"121501958794-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला उपायुक्त ने जांचा बच्चों का लर्निंग लेवल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला उपायुक्त ने जांचा बच्चों का लर्निंग लेवल
Updated Sun, 06 Aug 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बवानीखेड़ा।
जिला उपायुक्त डॉ. अंशज कुमार ने गांव लुहारी जाटू के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में पहुंचकर बच्चों के लर्निंग लेवल की जांच की। शनिवार को गांव जाटू लुहारी के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में उपायुक्त डॉ. अंशज कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी सुरेश शर्मा, गणित विशेषज्ञ राजेन्द्र सिंह पहुंचे। सबसे पहले उपायुक्त प्राथमिक पाठशाला में पहुंचे। वहां उन्होंने बच्चों में लर्निग इन्हांसमेंट प्रोग्राम के तहत लर्निंग लेवल जांचा। साथ ही बच्चों में शिक्षा की कमी में सुधार की बात कही। इसके बाद 6वीं से 12वीं कक्षा तक की शिक्षा के स्तर को जांचा।
उपायुक्त ने अध्यापकों को कमजोर छात्रों को अलग से बैठाकर विशेष समय देकर उन्हें पढ़ाने के निर्देश दिए। प्रत्येक विद्यार्थी को होमवर्क देकर उसे रोजाना चेक करने के लिए भी कहा। उपायुक्त डॉ. अंशज कुमार ने बताया कि विभाग ने आंका है कि विद्यार्थियों का शिक्षा लेवल 60 प्रतिशत है और आगामी दो माह में यह लेवल 80 प्रतिशत करना है। विद्यालय स्टाफ ने उपायुक्त की बातों को तुरंत प्रभाव से अमल में लाने की बात कही है। इस अवसर पर विद्यालय प्रधानाचार्य कमल नैन, विनोद पीटीआई, बलबीर सिंह सहित अनेक मौजूद रहे।