फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   12,07,711 farmers of the state have registered 65,63,630 acres of land for Rabi crops.

Bhiwani News: रबी फसलों के लिए प्रदेश के 12,07,711 किसानों ने 65,63,630 एकड़ भूमि का कराया पंजीकरण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
12,07,711 farmers of the state have registered 65,63,630 acres of land for Rabi crops.
गांव प्रेमनगर के खेतों में लहलाती गेहूं की फसल। 
भिवानी। प्रदेशभर में रबी फसलों के लिए 12,07,711 किसानों ने अपनी 65,63,630 एकड़ भूमि का पंजीकरण करवाया है। पंजीकरण की अंतिम तिथि 28 फरवरी तक निर्धारित थी। ऐसे में जिन किसानों ने पंजीकरण नहीं करवाया है उन्हें फसल बेचने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

प्रदेश में रबी फसलों के लिए सर्वाधिक पंजीकरण सिरसा जिले में हुआ है जहां किसानों ने 7,62,471 एकड़ भूमि का पंजीकरण करवाया। वहीं भिवानी जिले के किसानों ने पोर्टल पर 5,46,964 एकड़ भूमि का पंजीकरण कराया है। इस बार फरवरी माह में ही तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है जिससे गेहूं की फसल प्रभावित होने की आशंका है और किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है।
विज्ञापन

कृषि वैज्ञानिकों के अनुसार गेहूं की फसल के लिए 30 डिग्री सेल्सियस से अधिक तापमान दाने के सिकुड़ने का कारण बन सकता है। तापमान बढ़ने का अधिक असर गेहूं की पछेती फसलों पर पड़ने की संभावना है। विशेषज्ञों ने किसानों को सलाह दी है कि वे एक सप्ताह से दस दिन के अंतराल पर फव्वारा सिंचाई करें। इसके अलावा दाने की अच्छी वृद्धि के लिए पोटेशिएम नाइट्रेट की स्प्रे या एनपीके 13045 का छिड़काव करें जिससे गेहूं के दाने की तापमान सहन करने की क्षमता विकसित हो सके। उल्लेखनीय है कि 27 फरवरी को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन



30 डिग्री से अधिक तापमान गेहूं की फसल को प्रभावित कर सकता है। इसलिए किसान एक सप्ताह से दस दिन के अंतराल में पोटेशिएम नाइट्रेट की स्प्रे या फिर एनपीके 13045 छिड़काव के अलावा फव्वारा सिंचाई कर सकते है। ज्यादा तापमान गेहूं की पछेती फसल के लिए ज्यादा नुकसानदायक होता है। -डॉ. देवीलाल सहारण, कृषि मौसम विशेषज्ञ, कृषि विज्ञान केंद्र भिवानी।


वर्सन :::
रबी फसलों के लिए पंजीकरण करने की अंतिम तिथि 28 फरवरी तक है। जो कि आगे बढ़ाई जा सकती है। किसान सरकार की योजनाओं का लाभ लेने के लिए अपनी फसलों का पंजीकरण अवश्य करवाएं। -डॉ. विनोद फौगाट, कृषि उपनिदेशक, भिवानी।

जिले के अनुसार पंजीकृत जमीन व किसान
जिले पंजीकृत जमीन पंजीकृत किसान
अंबाला 2,07,364 42,517
भिवानी 5,46,964 1,01,711
फरीदाबाद 49,021 10,135
फतेहाबाद 4,35,523 66,343
गुरूग्राम 99,322 23,662
हिसार 5,93,299 1,02,749
झज्जर 2,61,587 49,712
जींद 4,23,872 69,158
कैथल 3,98,078 55,995
करनाल 4,33,045 64,294
कुरूक्षेत्र 2,80,055 48,992
महेंद्रगढ़ 3,06,832 88,379
पंचकूला 39,018 9,677
पानीपत 1,89,639 30,006
रेवाड़ी 2,26,051 63,452
रोहतक 2,31,270 41,900
सिरसा 7,62,471 1,09,060
सोनीपत 2,77,105 52,544
यमुनानगर 2,40,637 58,440
मेवात 1,36,262 27,110
पलवल 1,86,763 37,880
चरखी दादरी 2,39,442 53,995
------------------------------------------------------------------------------------
कुल 65,63,630 12,07,711
-------------------------------------------------------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed