{"_id":"669c0095e6fdc5da800525a3","slug":"12-youths-attacked-a-young-man-with-sticks-when-he-went-out-of-his-home-to-buy-goods-for-the-market-bhiwani-news-c-125-1-bwn1002-120400-2024-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: घर से बाजार सामान लेने निकले युवक पर 12 युवकों ने किया लाठी-डंडों से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: घर से बाजार सामान लेने निकले युवक पर 12 युवकों ने किया लाठी-डंडों से हमला
Sat, 20 Jul 2024 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Sat, 20 Jul 2024 11:53 PM IST
विज्ञापन
बवानीखेड़ा में युवक पर जानलेवा हमला करने व हमलावरों के खिलाफ कार्यवाही न होने पर रोष जताते कस्ब
बवानी खेड़ा। शुक्रवार रात्रि कस्बे के मुख्य बाजार में घर से सामान लेने के लिए निकले एक युवक पर करीब 12 युवकों ने हमला कर दिया। हमलावर युवक गाड़ियों में बैठकर आए थे। उन्होंने आते ही पीड़ित युवक पर लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। इसमें युवक को गंभीर चोटें आईं। बाद में कस्बावासी उसे उठाकर सामान्य अस्पताल लेकर आए, जहां हालत गंभीर होने के चलते उसे भिवानी रेफर कर दिया। जानलेवा हमला करने व हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई न होने पर परिजनों व कस्बावासियों ने एकत्रित होकर रोष प्रदर्शन किया व बाजार बंद कर कड़ा निर्णय लेने के संकेत दिए। वहीं थाना प्रभारी ने हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही।
जानकारी अनुसार कस्बा निवासी रेहड़ी चालक अनिल अपने परिवार का पालन पोषण करने के लिए शहीद गुलाब सिंह पार्क के सामने रेहड़ी लगाकर अपना गुजर बसर करता है। शुक्रवार रात्रि अपने घर का सामान के लिए वह बाजार निकला था। रात को करीब 12 युवकों ने उस पर रॉड व डंडाें से सरेआम हमला कर बेरहमी से पीटा व जाते समय पुलिस को बताने पर जान से मारने की धमकी दी गई थी। पीड़ित को नागरिक अस्पताल में ले जाया गया। जहां चिकित्सक नीरज द्वारा गंभीर चोटें होने व फ्रैक्चर की संभावना के चलते भिवानी के सामान्य अस्पताल के लिए रेफर कर दिया था।
पुलिस की कार्रवाई से नाराज होकर परिजनों व कस्बावासियों ने बाबा कमाल मंदिर के पास प्रदर्शन किया व बाजार बंद की चेतावनी दी। पीड़ित के पिता सुंदर, भाई अमन, अंकित ने बताया कि अनिल को बेवजह हमला करके पीटकर जान से मारने का प्रयास किया गया है। हमलावरों को पकड़ने के प्रति सख्ती न दिखाने पर पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी उन्होंने सवालिया निशान लगाए। थाना प्रभारी जितेन्द्र कुमार ने बताया कि टीम को पीड़ित के बयान लेने के लिए भिवानी भेजा गया है। हमलावरों की तलाश की जा रही है। किसी भी हमलावर को बख्शा नहीं जाएगा। कस्बा में अमन शांति रखना उनका कर्तव्य है।