{"_id":"67050f7991d492d775530cce655afa3c","slug":"12-years-in-prison-for-raping-a-minor-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले को 12 साल कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले को 12 साल कैद
ब्यूरो/ अमर उजाला, भिवानी
Updated Sat, 11 Oct 2014 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने वाले को 12 साल की कैद भुगतनी होगी। यह फैसला अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश जीएस वधवा की अदालत ने सुनाया। इसके अलावा आठ हजार रुपये का जुर्माना किया गया है। जुर्माना नहीं भरने पर अतिरिक्त सजा होगी।
विज्ञापन
मामला चार दिसंबर 2013 का है। नजदीकी गांव में एक नाबालिग लड़की का अपहरण कर दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया था। पुलिस ने शिकायत के आधार पर कुहाड़ गांव वासी सतीश को गिरफ्तार किया। इसी मामले में सुनवाई करते हुए अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश जीएस वधवा की अदालत ने आरोपी को दोषी करार देते हुए दुष्कर्म व पोस्को एक्ट के तहत 12 साल कैद व आठ हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई।
विज्ञापन
जुर्माना नहीं भरने पर चार माह की अतिरिक्त सजा होगी। धारा 506 के तहत दो साल कैद की सजा सुनाई। दोनों सजाए एक साथ चलेंगी।