{"_id":"5c7ad516bdec224c74122201","slug":"11551553814-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाट्स-अप ग्रुप बनाकर रोडवेज फ्लाइंग की सूचनाएं लीक कर आर्थिक नुकसान पहुंचाने का आरोपी युवक हुआ गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाट्स-अप ग्रुप बनाकर रोडवेज फ्लाइंग की सूचनाएं लीक कर आर्थिक नुकसान पहुंचाने का आरोपी युवक हुआ गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी। व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर करीबन 250 सदस्यों को जोड़कर ग्रामीण रूट पर रोडवेज फ्लाइंग के संबंध में पहले ही सूचनाएं लीक कर विभाग को आर्थिक नुकसान पहुंचाने के मामले में सिविल लाइन पुलिस ने एक आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है।
रोडवेज विभाग में ग्रामीण रूटों पर बिना टिकट बसों में सफर करने वाले यात्रियों की धरपकड़ के लिए फ्लाइंग दस्ते लगाए हुए हैं, मगर इन दस्तों के पहुंचने से पहले ही बिना टिकट यात्रियों को कोई आगाह कर देता था, इसकी भनक जब रोडवेज विभाग के अधिकारियों को लगी तो उन्होंने काफी सतर्कता बरती और फिर ग्रुप बनाकर सदस्यों को जोड़ने के मामले में धोखाधड़ी का केस दर्ज करा दिया। ग्रुप के माध्यम से दो माह के दौरान रोडवेज को लाखों रुपयों का नुकसान पहुंचाया गया। संदीप नामक एक युवक को भी फ्लाइंग ने पकड़ा था, जिसके मोबाइल फोन में व्हाट्सएप ग्रुप बना था जिसमें 250 सदस्य जुड़े थे।
सिविल लाइन पुलिस ने गांव ढांगर निवासी रवि नामक युवक को गिरफ्तार किया है। गत 13 सितंबर को सिविल लाइन पुलिस में रोडवेज विभाग के अधिकारियों ने संदीप नामक युवक के खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत दी थी। इसके बाद पुलिस ने ग्रुप एडमिन सहित सदस्यों के खिलाफ केस दर्ज किया था।