{"_id":"5bdc9d24bdec22694b42b9ef","slug":"11541184804-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इको दिवाली मनाने के लिए संकल्प कार्यक्रम आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इको दिवाली मनाने के लिए संकल्प कार्यक्रम आयोजित
Updated Sat, 03 Nov 2018 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भिवानी। हनुमान ढाणी स्थित आदर्श उच्च विद्यालय में नेताजी सुभाष चंद्र बोस युवा जागरण सेवा समिति एवं युवा जागृति एवं जन कल्याण मिशन ट्रस्ट की ओर से इको दिवाली मनाने के लिए संकल्प कार्यक्रम किया गया। सैकड़ों विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने स्वच्छ पर्यावरण रखने का संकल्प लिया। महंत चरण दास महाराज व आयोजक राष्ट्रीय युवा पुरस्कार अवॉर्डी अशोक भारद्वाज ने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे पटाखे आदि आतिशबाजी से दूर रहे और पर्यावरण को समर्पित घी के दीए जला कर इको दिवाली मनाए । इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य राजकुमार अहलावत, मुख्तयार सिंह, सतीश शास्त्री, कर्ण सिंह, वीरेंद्र, पवन कुमार, पूनमचंद, सरोज आदि संकल्प कार्यक्रम में शामिल रहे।