फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   तीन घंटे में गोशाला के लिए सात लाख जुटाए

तीन घंटे में गोशाला के लिए सात लाख जुटाए

Sat, 23 Dec 2017 12:35 AM IST
Updated Sat, 23 Dec 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
तीन घंटे में गोशाला के लिए सात लाख जुटाए
तीन घंटे में गोशाला के लिए सात लाख जुटाए
विज्ञापन

भिवानी। जूई गांव में गाय और गोशाला के लिए हुई पंचायत में तीन घंटे में सात लाख रुपये लोगों ने दान दिया। शुक्रवार को जूई गोशाला में जूई कलां, जूई खुर्द और जूई बिचली के ग्रामीणों की पंचायत हुई। पंचायत की अध्यक्षता इनेलो नेता राजेंद्र गांधी व पूर्व पार्षद प्रवीन रापड़िया ने की। गोशाला संचालन कर रहे आशीष, नवनीत, बबलू व सोनू ने ग्रामीणों को बताया कि सर्दी में गायों के छत पर शेड नहीं होने से बीमार हो रही है और चारे की कमी है।
इस पर पंचायत ने मकर संक्रांति त्योहार गायों के साथ मनाने का फैसला लिया और गोशाला के लिए 7 लाख रुपये नकद चंदा इकट्ठा करके दिया। इनेलो नेता राजेंद्र गांधी ने संचालन कमेटी को 2 लाख 51 हजार रुपये का चैक शेड बनाने के लिए भेंट किया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने पंचायत में फैसला किया कि मकर संक्रांति वाले दिन जुई खुर्द, जुई बिचली और जुई कलां मे 40 ट्रैक्टर लगाकर घर-घर से अनाज, गुड, खल, बिनोले और हरा चारा इकट्ठा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके परमार्केट कमेटी चेयरमैन बंसीलाल श्योराण, सरपंच सोमबीर ङ्क्षसह, भूपङ्क्षसह आर्य, मांगेराम, अशोक लांबा, मंजीत रापडिया, पप्पू ठाकर, कृष्ण शर्मा, नरेश रापड़िया, रोशन लांबा, विनोद गो, भूपसिंह यादव, सुरेंद्र बीडीसी, बृजेश बीडीसी, राहुल रापड़िया, विनोद सांगवान, जगबीर लांबा, मंजीत लांबा, बलवंत शर्मा, सुरेंद्र रापड़िया आदि उपस्थित रहे।

--
शैड बनाकर गायों को सर्दी से बचाया जाएगा
पंचायत में ग्रामीणों ने कहा कि इतनी सर्दी में गाय खुले आसमान के नीचे रहती है ये हमारे गांव और समाज के लिए अच्छा नहीं है। इस पर इनेलो नेता राजेंद्र गांधी ने 2 लाख 51 हजार रुपए नकद गायों के शैड बनाने के लिए संचालन समिति को दिए। मुकेश सांगवान ने एक लाख रुपये चारे के लिए नकद दिए। पंचायत में ग्रामीणों ने चंदा इक्कठा करने की बात कही तो ग्रामीणों ने तुंरत 7 लाख रुपए संचालन समिति को दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed