{"_id":"5a3c0c5a4f1c1bb34a8b7b03","slug":"11513884762-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश को चंदा नहीं देंगे भिवानी जिले के वीएलडीए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश को चंदा नहीं देंगे भिवानी जिले के वीएलडीए
Updated Fri, 22 Dec 2017 01:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश को चंदा नहीं देंगे भिवानी जिले के वीएलडीए
भिवानी। जिले के वीएलडीए ने एक मत से प्रदेश की केंद्रीय समिति को चंदा न देने का फैसला लिया है। हांसी रोड स्थित पशु पॉलीक्लीनिक में वीरवार को आयोजित बैठक में जिले भर से आए सभी वीएलडीए व बीएलईओ ने निर्णय लिया कि जब तक केंद्रीय समिति के सातों पदाधिकारियों में एकजुटता का संदेश भाईचारे में नहीं आता, तब तक केंद्रीय नेतृत्व के किसी भी निर्णय व अपील में जिले का कोई भी वीएलडीए सहयोग नहीं करेगा। चालू वर्ष का चंदा एकत्र कर डिप्लोमा वैटरनरी एसोसिएशन भिवानी जिला इकाई के पास ही रहेगा।
जिला प्रधान मनोज यादव व जिला सचिव सुनील शर्मा ने कहा कि कृत्रिम गर्भाधान के लक्ष्यों को दिसंबर माह में 30 प्रतिशत बढ़ाया जाना विभाग का तुगलकी फरमान है, जिस पर कोई भी वीएलडीए अमल नहीं करेगा। प्रवक्ता सचिव राजीव कुमार ने बताया कि बैठक में जिला कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए सर्वसमति से पवन खन्ना को भिवानी उपमंडल का प्रधान व अजय जांगड़ा को सचिव नियुक्त किया गया। महेंद्र सोनी को लोहारू उपमंडल का प्रधान व राजेंद्र को सचिव नियुक्त किया गया। इससे पूर्व उपनिदेशक डा. जयसिंह ने बैठक लेकर सभी वीएलडीएज को वार्षिक लक्ष्यों को समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस मौके पर उपमंडल अधिकारी डॉ. राजेंद्र वत्स, डा. जयपाल, डा. विजय सनसनवाल, सुरेंद्र ग्रेवाल, कृश्ण कुमार, विरेंद्र बाजिया, अनूप सिंह, अशोक गिल, रणवीर रंगा, दिलबाग सिंह, धर्मपाल, सांवलराम आदि मौजूद रहे।