फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   किसान, मजदूर और छोटे व्यापारियों के कर्जे माफ करे सरकार : मेचू

किसान, मजदूर और छोटे व्यापारियों के कर्जे माफ करे सरकार : मेचू

Tue, 01 Aug 2017 12:59 AM IST
Updated Tue, 01 Aug 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
किसान, मजदूर और छोटे व्यापारियों के कर्जे माफ करे सरकार : मेचू
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

लोहारू।
कांग्रेसी नेता शीशराम मेचू ने कहा कि महाराष्ट्र, उत्तरप्रदेश, पंजाब और मध्यप्रदेश की तर्ज पर हरियाणा सरकार भी किसान मजदूर और छोटे व्यापारियों के कर्जे माफ करे।

सोमवार को यहां विश्राम गृह में 12 अगस्त को लोहारू में होने वाली कांग्रेस की किसान, मजदूर और व्यापारी आक्रोश पंचायत की तैयारियों की कड़ी में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार किसान, मजदूर और छोटे व्यापारियों को बरबाद करने पर तुली है। चुनाव के समय झूठे लोक लुभावने नारे देकर सत्ता हासिल करने वाली भाजपा सरकार का असली चेहरा जनता के सामने अब उजागर हो चुका है। देश और प्रदेश का प्रत्येक वर्ग सरकार नीतियों से बेहद परेशान है। उन्होंने कहा कि लोहारू क्षेत्र में बिजली निगम द्वारा हर रोज गरीब लोगों पर छापेमारी कर अनाप-शनाप जुर्माना लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकारी तंत्र की इस प्रकार की तानाशाही को कांग्रेस बर्दाश्त नहीं करेगी। जनता के साथ मिलकर इसका माकूल जबाव दिया जाएगा। श्री मेचू ने बताया कि आगामी 12 अगस्त को कांग्रेसी नेत्री किरण चौधरी के नेतृत्व में लोहारू में होने वाली किसान, मजदूर और व्यापारी आक्रोश महापंचायत की तैयारियों की कड़ी में पूरे हलके में पार्टी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी लगा दी गई है। इस मौके पर धनपत्त राय, राजेंद्र शेखावत, देवी सिंह सोनी, रूधवीर मान, ओमप्रकाश चावला, कप्तान होशियार सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

लोहारू में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए कांग्रेसह नेता शीशराम मेचू।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed