{"_id":"59651cd44f1c1beb058b46c1","slug":"11499798740-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैस कनेक्शन के लिए विशेष शिविर आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैस कनेक्शन के लिए विशेष शिविर आज से
Updated Wed, 12 Jul 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गैस कनेक्शन के लिए विशेष शिविर आज से
लोहारू। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने पात्र लाभार्थियों को गैस कनेक्शन देने के लिए लोहारू उपमंडल में 12 और 13 जुलाई को प्रत्येक गांव में शिविर लगाने का फैसला लिया है। जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक डॉ. अनिता खरब ने बताया कि इन शिविरों में प्रत्येक गांव में विभाग के अधिकारियों और निरीक्षकों की ड्यूटी लगा दी गई है। शिविरों में गांव के सभी पात्र परिवारों को गैस कनेक्शन उपलब्ध करवाए जाएंगे। खाद्य एवं आपूर्ति निरीक्षक पवन कुमार ने बताया कि प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत ग्रामीण एवं शहरी महिलाओं को गैस कनेक्शन तभी मिलेगा, जब उनके परिवार में पहले से कोई कनेकशन न हो। पात्र महिला का एसईसीसी सूची 2011 में नाम होना अनिवार्य है। यह सूची सभी गैस एजेंसियों और खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के कार्यालय में उपलब्ध कराई गई है।