फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   नौ एकड़ गेहूं की फसल में लगी आग, दो घंटे में पाया गया काबू

नौ एकड़ गेहूं की फसल में लगी आग, दो घंटे में पाया गया काबू

Wed, 24 Apr 2019 01:19 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 24 Apr 2019 01:19 AM IST
विज्ञापन
नौ एकड़ गेहूं की फसल में लगी आग, दो घंटे में पाया गया काबू
तोशाम। गांव सागवान के खेतों में मंगलवार को अचानक खेतों में करीब नौ एकड़ में खड़ी गेहूं की फसल में आग लग गई। जिससे फसल जलकर राख हो गई। फायर ब्रिगेड को सूचना देते हुए लोगों ने आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। फायर ब्रिगेड टीम ने ग्रामीणों के सहयोग से लगभग 2 घंटे में आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया।
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर बाद करीबन साढे़ तीन बजे गांव सागवान के खेतों में करीबन 9 एकड़ में फैली गेहूं की खड़ी फसल में भीषण आग लग गई। आग में लाखों की फसल जलकर खाक हो गई। आग काफी तेजी से फैल गई और देखते ही देखते खेत में सारी फसल जलने लगी। किसान ओमप्रकाश, सतबीर व उषा के खेतों में खड़ी गेंहू की फसल जलकर राख हो गई। आग की लपटें देखकर काफी तादाद में किसान एकत्रित हो गए और आग बुझाने में जुट गए। इसी बीच सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी मौके पर पंहुच गई। फायद ब्रिगेड की गाड़ी से आग पर काबू पाया गया। किसानों ने प्रशासन से आग से हुए नुकसान की भरपाई के लिए उचित मुआवजा दिए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed