फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   सफाई कर्मचारियों ने ठेकेदार के कारिंदों को सफाई से रोका

सफाई कर्मचारियों ने ठेकेदार के कारिंदों को सफाई से रोका

Tue, 15 May 2018 01:04 AM IST
Updated Tue, 15 May 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
सफाई कर्मचारियों ने ठेकेदार के कारिंदों को सफाई से रोका
सफाई कर्मचारियों ने ठेकेदार के कारिंदों को सफाई से रोका
विज्ञापन

- नगर परिषद कर्मचारियों ने सफाई न करने की दी चेतावनी
- ठेकेदार कर्मचारियों को भेजा वापस, शहर में फैला कूड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी
शहर में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल होने के बाद नगर परिषद ने ठेकेदार को साफ-सफाई का काम सौंप दिया। लेकिन, यह हड़ताली कर्मचारियों का नागवार गुजरा। कूड़ा-कचरा उठाने से रोका। रोहतक रोड के पास सफाई करते हुए ठेकेदार के कारिंदों को रोका तो दोनों ओर से बहस हो गई।
सोमवार को शहर में गंदगी उठवाने के लिए नगर परिषद् ने शहर को साफ करवाने के जिम्मा सफाई ठेकेदार को सौंप दिया हैं। ठेकेदार के द्वारा 100 आदमियों को लगाकर जल्द से जल्द शहर को साफ करवाया जा रहा हैं। वही मांगों को लेकर बैठे सफाई कर्मचारियों को यह बात नागवार गुजरी। कर्मचारी ठेकेदार के करिंदों को बार-बार सफाई न करने की चेतावनी दे रहे हैं। कर्मचारियों ने रविवार को रोहतक गेट पर चल रहे सफाई कार्य को रोक ने के लिए कारिंदों को चेतावनी दी और उन्हें वहा से लौटा दिया। सोमवार को भी कर्मचारियों ने कई जगह पर सफाई को बाधित किया और कारिंदों को वापिस लौटाया। शहर में हर रोज कूड़े का स्तर तेजी से बढ़ता चला जा रहा हैं। शहर में हर रोज 40 से 50 टन तक कू ड़ा जमा होता जा रहा हैं। छह दिन के भीतर शहर में अनुमानित 300 टन से ज्यादा कूड़ा जमा हो गया।
विज्ञापन

--
ठेकेदार ने लगाए 100 कारिंदे काम पर
शहर को साफ करवाने के लिए ठेकेदार को सफाई का कार्य सौंप दिया हैं ठेकेदार 100 करिंदों को लगाकर दिनरात कार्य करने के लिए तैयार हैं । दिन में भी कई क्षेत्रों से कूड़े के ढेरों को निकाला गया जबकि अभी तक भी शहर में कू ड़े के अंबार लगे हृए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
शहर में सफाई कार्य में बाधा डालने का अभी तक कोई मामला सामने नहीं आया। अगर ऐसी कोई जानकारी मिलती हैं तो कर्मचारियों पर कार्यवाही की जाएगी। अभी ठेकेदार को सफाई का जिम्मा सौंप दिया गया हैं।
राजेश मेहता, सचिव
नगर परिषद
--
कर्मचारियों ने समझोते की जलाई कापियां
अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी
सफाई कर्मचारियों ने 6वें दिन भी हड़ताल को जारी रखा कर्मचारियों ने सरकार के द्वारा समझोते की कापियों को जलाकर सरकार का विरोध किया और कर्मचारियें ने चार दिन की हड़ताल का समय और बढ़ा दिया। नगर परिषद के समक्ष कर्मचारियों ने 6वें दिन भी जमकर नारेबाजी की और सरकार को अनिश्चितकालिन धरने पर जाने की चेतावनी दी।
सफाई कर्मचारियों ने सोमवार को भी अपनी मांगे को लेकर हड़ताल जारी रखी। शहर में सफाई न करने का निर्णय ले सरकार को चेतावनी दी और जल्द-जल्द मांगें पूरी करने के लिए आवाज उठाई। कर्मचारी नेता कमल कांगड़ा ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार अपने चुनावी वायदों से मुकर रही हैं। भारतीय जनता पार्टी ने चुनावी घोषणा पत्र सफाई कर्मचारियों को पक्का करने, कम से कम 18 हजार रूपये वेतन देने व ठेकेदारी प्रथा बंद करने का वायदा किया था। नरेश शास्त्री ने सरकार के इन कदमों का डटकर मुकाबला करने के आहवान के साथ हड़ताल का पूर्ण समर्थन करने का वायदा किया। इस मौके पर व्रूपार मंडल यूनियन, सर्वकर्मचारी संघ, दिव्यांग अधिकार सचिव समिति, जनवादी महिला समिति, जयहिंद, लालराम, पूर्व प्रधान कमला व अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

--
सीटू कर्मचारियों ने धरने का किया समर्थन
सीटू कर्मचारियों ने सफाई कर्मचारियों का समर्थन किया और उनके हक में सरकार के खिलाफ आंदोलन करने की चेतावनी दी। कामरेड ओमप्रकाश ने कहा कि कर्मचारियों की सभी मांगे सही हैं सरकार इन कर्मचारियों की मांगों को हर बार टाल देती हैं लेकिन इस बार सफाई कर्मचारियों की मांगों को पूरा करवार रहेंगे।
--
फोटो : 17,18 व 19
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed