{"_id":"5ae37b634f1c1b62098b6f0e","slug":"111524857699-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहल मंडी में एजेंसी ठेकेदारों की गाडिय़ों से ही होगा गेहूं का उठान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहल मंडी में एजेंसी ठेकेदारों की गाडिय़ों से ही होगा गेहूं का उठान
Updated Sat, 28 Apr 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहल मंडी में एजेंसी ठेकेदारों की गाड़ियों से ही होगा गेहूं का उठान
बहल। अनाज मंडी में सरकारी खरीद का निरीक्षण करने पहुंचे हैफेड के सीजेएम आरपी साहनी के समक्ष आढ़तियों ने गेहूं के धीमी उठान प्रक्रिया की शिकायत की। इस पर सीजेएम ने हैफेड कर्मचारियों से सभी प्राइवेट गाड़ियों को हटाकर उनकी जगह एजेंसी के अधिकृत ठेकेदारों की गाड़ी से ही उठान किए जाने के आदेश दिए। वहीं, किसानों की पानी एवं विश्राम की व्यवस्था को लेकर शिकायत पर उन्होंने मार्केट कमेटी कर्मचारियों से इसे दूर करने को कहा।
शुक्रवार को अनाज मंडी में पहुंचे हैफेड सीजेएम से आढ़तियों ने कहा कि मंडी में उठान को लेकर भारी अव्यवस्था बनी हुई है। मंडी में केवल उन्हीं आढ़तियों का गेहूं का उठान हो रहा है जिनके पास अपनी गाड़ियां हैं। शेष आढ़तियों के पास भरे हुए बैगों के ढेर लगे हैं। आढ़तियों ने कहा कि उठान न होने से एक ओर तो जगह की कमी बनी हुई है, दूसरी तरफ लिफ्टिंग नहीं होने से उनकी पेमेंट रुक गई है। ऐसे में गेहूं बेचने आए किसानों को मंडी से वापस लौटाना पड़ रहा है। इस पर सीजेएम ने कर्मचारियों से बात कर आदेश दिए कि मंडी में सभी का एक समान उठान होना चाहिए तथा केवल हैफेड एजेंसी के अधिकृत ठेकेदारों की गाड़ी से ही उठान सुनिश्चित किया जाए। इसके अलावा किसी प्राइवेट गाड़ी का गेट पास नहीं काटा जाना चाहिए। सीजेएम ने कहा कि आदेश में किसी प्रकार की कोताही बरती गई तो संबंधित कर्मचारी जिम्मेवार होगा। इसके अलावा किसानों की पानी एवं विश्राम गृह की शिकायत पर सीजेएम ने कमेटी सचिव विजय सिंह से व्यवस्था बनाने को कहा। उन्होंने कहा कि निकट भविष्य में हैफेड बहल अनाज मंडी के लिए कुछ विशेष प्लानिंग करेगा ताकि अनाज मंडी विकसित हो सके। अधिकारियों ने हैफेड गोदाम का निरीक्षण किया तथा व्यवस्थाओं की जांच की। इस अवसर पर हैफेड डीएम होशियार सिंह, ऋषिकेश, राजकुमार, किसान सभा के डॉ. बलबीर सिंह ठाकन सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
भारतीय किसान सभा ने सौंपा ज्ञापन
अनाज मंडी में सरसों की खरीद प्रक्रिया में धीमे उठान को लेकर अखिल भारतीय किसान सभा ने मीटिंग की तथा डीसी के नाम ज्ञापन दिया। मीटिंग में उठान प्रक्रिया के लिए हैफेड एजेंसी के कर्मचारियों से बातचीत की जिस पर कर्मचारियों ने जल्दी उठान का आश्वासन दिया। वहीं, सभा सदस्यों ने कहा कि अगर 30 अप्रैल तक उठान प्रक्रिया दुरुस्त नहीं हुई तो किसान धरना देंगे तथा आगामी रणनीति तय करेंगे। मीटिंग की अध्यक्षता भगवान सिंह लाखलाण ने की जबकि संचालन सुशील नांगल ने किया। मीटिंग में सभा के अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।