{"_id":"5ab6a4984f1c1b2c678b47af","slug":"111521919128-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानूनी सहायता के बारे में जागरूक होना जरूरी: शिफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानूनी सहायता के बारे में जागरूक होना जरूरी: शिफा
Updated Sun, 25 Mar 2018 12:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानून के बारे में जागरूक होना आवश्यक : शिफा
भिवानी।
जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण की ओर से स्थानीय राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्राधिकरण की सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी शिफा ने छात्राओं को प्राधिकरण द्वारा प्रदान की जा रही कानूनी सहायताओं के बारे में जानकारी दी। प्राधिकरण की सचिव ने बताया कि कानून की जानकारी नहीं होने के कारण भी लोगों को शोषण का शिकार होना पड़ता है। विशेषकर महिलाओं को कानून व कानूनी सहायता के बारे में जानकारी होना जरूरी है।
कार्यक्रम में गिरफ्तार किए जाने, किसी घर या संस्थान में तलाशी लिए जाने, वरिष्ठ नागरिक सम्मान, हिंदू विवाह अधिनियम, शैक्षणिक प्रमाणपत्र की त्रुटियों दूर करवाने, यातायात के नियमों, पारिवारिक मामलों, बच्चों की गिरफ्तारी या कोर्ट में पेश करना, घरेलू हिंसा, बाल श्रम अधिनियम, लेबर एक्ट, पीएनडीटी एक्ट, राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान करने सहित अनेक तरह की जानकारी दी गई। पैनल अधिवक्ता डीएन सैनी ने भी छात्राओं को कानूनी सहायता के बारे में बताया। इस मौके पर जिला शिक्षा अधिकारी सुरेश शर्मा, प्राचार्या किरण गिल, बवानीखेड़ा बीईओ संतोष नागर, प्राचार्य अनिल गौड़, शिवकुमार तंवर, हरबंस कौर, राकेश कुमार, सहायक कमलजीत सिंह, यशवीर सिंह, राजेश बिष्ट, वीरेंद्र, सुरेश, गोपाल कृष्ण, प्रीतम सहित अनेक पीएलवी व स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।