{"_id":"5a3d57644f1c1b96368b6196","slug":"111513969508-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्माण मजदूरों ने जुलूस निकाला, पुतला फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्माण मजदूरों ने जुलूस निकाला, पुतला फूंका
Updated Sat, 23 Dec 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिवानी। भवन निर्माण कामगार यूनियन हरियाणा भिवानी के आह्वान पर भिवानी व दादरी जिले के निर्माण मजदूरों की समस्याओं व मांगों को लेकर जारी अनिश्चितकालीन पड़ाव शुक्रवार को 12वें दिन भी जारी रहा। कार्यकर्ताओं ने जिला प्रशासन की शवयात्रा निकाल कर पुराना बस अड्डा चौक पर पुतला फूंका।
शुक्रवार को पड़ाव की अध्यक्षता जिला प्रधान अनिल कुमार व संचालन जिला सचिव मनोहर आलमपुर ने किया। भिवानी व दादरी जिले के निर्माण मजदूरों को 27 दिसंबर को उपायुक्त कार्यालय पर होने वाले पड़ाव की तैयारियां करने का आह्वान किया।
भवन निर्माण कामगार यूनियन हरियाणा राज्य महासचिव सुखबीर सिंह ने कहा कि राज्य सरकार ने लड़की के दो बच्चों की मां बन जाने के बाद भी कन्यादान नहीं दिया। हरियाणा में शादी के समय फेरो से पहले कन्यादान देने का रिवाज है, जबकि संस्कृति की दुहाई देने वाली भाजपा सरकार को उससे कोई लेना देना नही है। भाजपा सरकार के सत्ता में आने के बाद से श्रम कल्याण बोर्ड के ढांचे को पंगु बना दिया गया। सरकार व अधिकारियों की हर रोज मनमानी शर्तें थोपकर मनमर्जी जारी है।
विज्ञापन
वक्ताओं ने आरोप लगाया कि जिला प्रशासन को बार-बार अवगत करवाने के बावजूद निर्माण मजदूरों की जिला प्रशासन की ओर से कोई सुनवाई नहीं की जा रही है। जिला प्रशासन व सरकार के इस उदासीन रवैये के खिलाफ 27 दिसंबर को भिवानी व दादरी जिले का निर्माण मजदूर कारीगर इकट्ठा होकर उपायुक्त कार्यालय का घेराव करेंगे और जिला प्रशासन व सरकार का पुतला भी फूंका जाएगा। राज्य कोषाध्यक्ष राममेहर सिंह, जयभगवान, सुमेर धारनी, राजकुमार तिगडाना, धर्मबीर बामला, नफे सिंह, भगवान रिवासा, नरेश कुमार, रामकिशन सांगा, बलजीत, महाबीर चांग, राजा राम, सीटू नेता फूलचंद आदि ने भी संबोधित किया।