{"_id":"596a679c4f1c1b854e8b457a","slug":"111500145564-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब 27 जुलाई को होंगी बोर्ड की पूरक परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब 27 जुलाई को होंगी बोर्ड की पूरक परीक्षा
Updated Sun, 16 Jul 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी।
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की पूरक परीक्षा अब 27 जुलाई को होगी। पहले यह परीक्षा 17 तारीख को होनी थी। बोर्ड अध्यक्ष डॉ. जगबीर सिंह ने बताया कि बोर्ड की सेकेंडरी एवं सीनियर सेकेंडरी की पूरक परीक्षा 17 जुलाई को होनी थी। इसे अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया था। अब यह परीक्षा 27 जुलाई को एक ही दिन में होगी।
डॉ. जगबीर सिंह ने बताया कि मार्च-2017 की परीक्षा में एक विषय में कंपार्टमेंट लाने वाले परीक्षार्थी इस परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। इसके अतिरिक्त जिन परीक्षार्थियों ने सेमेस्टर प्रणाली/वार्षिक प्रणाली के अंतर्गत परीक्षा मार्च-2017 में उत्तीर्ण की है। वे केवल (आंशिक अंक सुधार/अतिरिक्त विषय में) एक ही विषय की परीक्षा दे सकेंगे। उन्होंने बताया कि वार्षिक प्रणाली के तहत परीक्षा देने वाले परीक्षार्थियों के लिए सेकेंडरी पूरक परीक्षा प्रात: 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक, जबकि सीनियर सेकेंडरी पूरक परीक्षा दोपहर बाद 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक होगी। सेमेस्टर प्रणाली के अंतर्गत केवल एक विषय की आंशिक अंक सुधार की परीक्षा के लिए सेकेंडरी एवं सीनियर सेकेंडरी दोनों कक्षाओं के लिए प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा प्रात: काल 10:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक और द्वितीय सेमेस्टर की सेकेंडरी एवं सीनियर सेकेंडरी की परीक्षा बाद दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक होगी।
डीएलएड परीक्षा में नकल करते 30 दबोचे
भिवानी। प्रदेशभर में हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की डीएलएड-वार्षिक प्रणाली (प्रथम वर्ष) और डीएड द्वितीय सेमेस्टर (रि-अपीयर) जुलाई-2017 की परीक्षा में शनिवार को नकल के कुल 30 मामले दर्ज किए गए। प्रश्न-पत्र उड़नदस्ते ने एक सुपरवाइजर को ड्यूटी से रिलीव कर दिया। बोर्ड की प्रवक्ता ने बताया कि बोर्ड अध्यक्ष के स्पेशल उड़नदस्तों ने सभी जिलों का निरीक्षण किया। इसमें भिवानी, गुरुग्राम, हिसार, जींद, करनाल, कुरुक्षेत्र और पानीपत के परीक्षा केंद्रों में नकल के 13 केस पकड़े गए। रैपिड एक्शन फोर्स ने तीन केस पकड़े और अन्य उडनदस्तों ने नकल के 14 मामले दर्ज किए। बताया कि बोर्ड के प्रश्न-पत्र उड़न दस्ते ने सुपरवाइजर उमेश सिंह, प्रवक्ता को जेएन आर्य कवमावि, हिसार-18 (बी-1) परीक्षा केंद्र से रिलीव किया है।