फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   11-year-old boy dies after being crushed by car while reversing

Bhiwani News: कार पीछे करते समय दबा 11 साल का बच्चा, मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Oct 2025 10:59 PM IST
विज्ञापन
11-year-old boy dies after being crushed by car while reversing
भिवानी। जिले के गांव झांझडा टोडा में रविवार शाम कार पीछे करते समय 11 साल का बच्चा आशीष चपेट में आ गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। कार चालक टायर के पंक्चर लगवाने आया था और इसी दौरान यह हादसा हुआ। लोहारू पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव झांझडा टोडा निवासी आशीष बकरियां चराकर घर लौट रहा था। इसी समय कार चालक ने टायर के पंक्चर लगवाकर गाड़ी पीछे की और आशीष को कुचल दिया। आसपास मौजूद लोगों ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घायल बच्चे को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

दिवाली से पहले इस हादसे से गांव में मातम छा गया। ग्रामीणों ने बताया कि आशीष परिवार में अकेला कमाने वाला था और बकरियां चराकर घर का गुजर-बसर करता था। पुलिस ने हादसे के बाद कार को कब्जे में ले लिया है। शव का सोमवार सुबह पोस्टमार्टम कराया जाएगा। लोहारू पुलिस थाना प्रभारी जरनैल सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के बयान के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed