फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   11 positive, korona, total patient 810

11 और पॉजिटिव, आंकड़ा पहुंचा 800 पार

Thu, 06 Aug 2020 01:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2020 01:18 AM IST
विज्ञापन
11 positive, korona, total patient 810
नागरिकों के स्वास्थ्य की जांच करते हुए स्वास्थ्यकर्मी। - फोटो : Bhiwani
कोरोना वायरस के संक्रमण का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। बुधवार को भी 11 नए कोरोना पॉजिटिव सामने आए। अब कोरोना पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 800 पार हो गया है। अब जिले में 810 कोरोना पॉजिटिव है। इनमें से 761 ठीक हो चुके है तो 43 का अभी भी इलाज चल रहा है। छह कोरोना पॉजिटिव की मौत हो चुकी है। बुधवार को भी जिले से पांच सौ सैंपल जांच के लिए पीजीआई रोहतक भेजे गए। राहत भरी खबर यह है कि चार ने कोरोना को मात दी और ठीक होकर अपने घर लौटे।
विज्ञापन

बुधवार को आए नए मामलों में नीम चौक नया बाजार, गांव धनाना से, हनुमान ढाणी, गांव झांझड़ा टोडा, गिरिराज कॉलोनी, विद्या नगर, लक्ष्मी नगर से एक-एक कोरोना पॉजिटिव शामिल हैं। वहीं शाम को आई रिपोर्ट में अलग-अलग क्षेत्रों से चार और पॉजिटिव मिले हैं।
विज्ञापन

ये नए केस आए सामने
- बुजुर्ग महिला की परिजन महिला भी मिली पॉजिटिव : नीम चौक नया बाजार से 34 वर्षीय महिला की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। तीन दिन पूर्व यहां एक 62 वर्षीय कोरोना पॉजिटिव बुजुर्ग महिला की मौत हो गई थी। पॉजिटिव आई महिला गृहणी है और पहले आई कोरोना पॉजिटिव महिला के संपर्क में आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- धनाना गांव में युवक मिला पॉजिटिव : गांव धनाना में 27 वर्षीय युवक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वह गुरुग्राम में कापसहेड़ा बार्डर पर कंपनी में प्राईवेट जॉब करता है। वह दो अगस्त को अपने घर आया था।
- ग्रेटर नोएडा से आया व्यक्ति मिला पॉजिटिव : हनुमान ढाणी से 34 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वह ग्रेटर नोएडा में किसी कंपनी में कार्य करता है। वह एक अगस्त को भिवानी आया था। वह कंपनी में अपने साथी वर्कर जो कि कोरोना पॉजिटिव है, के संपर्क में आया है।
- झांझड़ा टोड़ा में महिला मिली पॉजिटिव : गांव झांझड़ा टोडा में 45 वर्षीय महिला की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। महिला गृहिणी है और उसकी अन्य कोई ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है।
- इलेक्ट्रिशियन मिला पॉजिटिव : गिरिराज कालोनी से 47 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वह प्राइवेट इलेक्ट्रिक का कार्य करता है। वह इलेक्ट्रिक का सामान खरीदने दिल्ली गया था।
- एक घंटे के लिए भिवानी आया और रिपोर्ट आई पॉजिटिव : एक केस स्थानीय विद्या नगर भिवानी से 26 वर्षीय युवक है, जो कि गांव संगरोली जिला कैथल का है। वह तीन अगस्त को केवल एक घंटे के लिए ही भिवानी आया था और अपने किसी भी रिश्तेदार से नहीं मिला। उसकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
- पिता के बाद बेटा मिला पॉजिटिव: लक्ष्मी नगर दादरी गेट से 14 वर्षीय किशोर की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वह छात्र है। इससे पहले उसके पिता की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। वह अपने पिता के संपर्क में आया है।

वर्जन-
जिले में 810 कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं। इनमें से 761 ठीक हो चुके है और 43 एक्टिव केस है। लोगों को किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं करनी चाहिए। मास्क अवश्य लगाए और साबुन से बार-बार हाथ धोते रहे।
- डॉ. जितेंद्र कादयान, सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed