फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   11 new dengue patients were found, the number was 141

डेंगू के 11 नए मरीज मिले, संख्या हुई 141

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Nov 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
11 new dengue patients were found, the number was 141
भिवानी। जिले में रविवार को डेंगू के 11 नए मरीज सामने आए हैं, जिनके बाद जिले में डेंगू के मरीजों की कुल संख्या 141 हो गई है। रविवार को डेंगू के तीन करीब स्वस्थ हुई है, वहीं 22 मरीज अस्पताल में उपचाराधीन है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने रविवार को 45 सैंपल जांच के लिए लैब में भेजे हैं।
विज्ञापन

एंटी लारवा अभियान और फीवर मास सर्वे के तहत रविवार को मलेरिया की जांच के लिए 96 ब्लड स्लाइड बनाई। इनमें से शहरी क्षेत्र में 58 और ग्रामीण क्षेत्र में 38 ब्लड स्लाइड बनाई है। सभी ब्लड स्लाइड की रिपोर्ट निगेटिव आई है। मलेरिया की जांच के लिए अब तक 10964 ब्लड स्लाइड बनाई है। वहीं डेंगू की जांच के लिए 1392 सैंपल दिए है। डेंगू मच्छर का लारवा मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 3944 को चेतावनी नोटिस जारी किया है। एंटी लारवा अभियान और फीवर मास सर्वे के तहत स्वास्थ्य विभाग की 141 टीमें लोगों को डेंगू, मलेरिया चिकनगुनिया की रोकथाम व जागरूकता के बारे में बता रही है। साथ ही घरों में पानी की टंकी, पौधों के गमले, पुराने कबाड़ में डेंगू मच्छर की लारवा की जांच भी कर रहे हैं।
विज्ञापन

सफाई का ध्यान रखें
डेंगू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग की 141 टीमें लोगों को जागरूक करने में जुटी हुई है। आमजन से अपील है कि वे डेंगू के बचाव इस अभियान में सहयोग करें और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें। हर रविवार को ड्राई डे के रूप में मनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. संध्या गुप्ता, डिप्टी सिविल सर्जन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed