फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   11 More corona positive found included seven family member.

एक परिवार के सात सदस्यों समेत 11 और कोरोना संक्रमित

Sat, 18 Jul 2020 11:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
11 More corona positive found included seven family member.
भिवानी। कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार गंभीर होता जा रहा है। शनिवार को 11 नए कोरोना पॉजिटिव सामने आए। जिनमें बावड़ी गेट के एक ही परिवार के सात सदस्य और सेक्टर 13 में बुजुर्ग दंपती समेत चार कोरोना पॉजिटिव शामिल है। अब कोरोना पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 716 तक पहुंच गया है। जिनमें एक्टिव केस 115 हैं। छह ने कोरोना को मात दी। शनिवार को भी 350 सैंपल जांच के लिए पीजीआई रोहतक भेजे गए।
विज्ञापन

कोरोना वायरस का संक्रमण थमने की बजाए लगातार बढ़ता जा रहा है। अब आंकड़ा 700 पार हो चुका है। शनिवार को भी 11 नए कोरोना पॉजिटिव सामने आए। हालांकि छह ने कोरोना को मात भी दी। अब तक जिले में 596 ठीक हो चुके हैं। अब जिले में कोरोना के 115 एक्टिव केस हैं।
विज्ञापन

ये नए केस आए सामने
- सेक्टर में मिले चार पॉजिटिव, बुजुर्ग दंपती मिले पॉजिटिव : सेक्टर 13 में चार की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें बुजुर्ग दंपती भी शामिल है। 70 वर्षीय व्यक्ति व उसकी 68 वर्षीय पत्नी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 28 वर्षीय व्यक्ति, 13 वर्षीय किशोरी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- बावड़ी गेट से सात पॉजिटिव : बावड़ी गेट से सात लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बावड़ी गेट से 20 वर्षीय लड़की, सात वर्षीय लड़की, पांच वर्षीय लड़की, चार वर्षीय लड़की, सात माह की बच्ची, 26 वर्षीय महिला, 28 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। ये सभी एक ही परिवार से हैं और पहले से आए कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आए हैं।

जिन लोगों को खांसी-जुकाम, गले में दर्द, बुखार की समस्या है, वे अस्पताल में अपनी जांच करवाएं। कोरोना पॉजिटिव हर रोज सामने आ रहे हैं। बचाव के लिए जरूरी है कि सावधानी बरती जाए। मुंह पर हमेशा मास्क लगाएं और बाजारों में सामुदायिक दूरी बनाकर रखें।
- डॉ. जितेंद्र कादयान, सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed