फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   10th maths paper out from exam centers of Jhajjar and Nuh

Bhiwani News: झज्जर और नूंह के परीक्षा केंद्रों से दसवीं के गणित का पेपर आउट

Fri, 28 Feb 2025 10:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Fri, 28 Feb 2025 10:41 PM IST
विज्ञापन
10th maths paper out from exam centers of Jhajjar and Nuh
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की शुक्रवार को दसवीं कक्षा के गणित का पेपर झज्जर और नूंह में आउट हो गया। लगातार दूसरे दिन बोर्ड की परीक्षा में पेपर आउट होने की सूचनाएं बोर्ड अधिकारियों को मिली। इस पर दोनों परीक्षा केंद्रों के तीन परीक्षार्थियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। परीक्षा में 97 नकल के केस दर्ज किए गए। वहीं, ड्यूटी में कोताही बरतने पर दो पर्यवेक्षकों को भी रिलीव किया गया है। प्रदेशभर में शुक्रवार को 1355 परीक्षा केंद्रों पर 2,87,023 परीक्षार्थी शामिल हुए।
विज्ञापन

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड सचिव अजय चोपड़ा ने बताया कि बोर्ड अध्यक्ष के उड़नदस्ते ने झज्जर के परीक्षा केंद्र राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक डावला-01 से गणित का पेपर आउट करने वाले परीक्षार्थी को पकड़ लिया। परीक्षार्थी के खिलाफ केंद्र अधीक्षक को एफआईआर दर्ज करवाने के निर्देश दिए। इस केंद्र पर नियुक्त पर्यवेक्षक प्रीति रानी को ड्यूटी में कोताही बरतने पर कार्यभार मुक्त कर दिया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि नूंह के परीक्षा केंद्र राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पुन्हाना-03 से भी पेपर आउट होने की सूचना कंट्रोल रूम फरीदाबाद से मिली। इस पर एसटीएफ-तीन व चार तथा उप-मंडल प्रश्नपत्र उड़नदस्ता पुन्हाना ने जांच करने पर दो परीक्षार्थियों के खिलाफ केंद्र अधीक्षक को एफआईआर दर्ज करवाने के निर्देश दिए। इस केंद्र की संबंधित पर्यवेक्षक ममता को ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर कार्यभार मुक्त कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश के सभी डीसी, जिला शिक्षा अधिकारियों से भी नकल को रोकने के लिए पत्र व्यवहार किया है। बोर्ड किसी भी प्रकार से नकल मामले पर ढिलाई नहीं बरत रहा है। जहां पर भी पेपर लीक की सूचना मिली वहां पर तत्काल प्रभाव से टीमों ने पहुंचकर जांच के बाद कार्रवाई की है।
-अजय चोपड़ा, सचिव हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed