{"_id":"687fe7a05962794f310fc4f0","slug":"10th-exam-certificates-and-migration-will-be-distributed-on-24th-and-25th-july-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-137199-2025-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: दसवीं परीक्षा के प्रमाणपत्र व माइग्रेशन 24 और 25 जुलाई को होंगे वितरित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: दसवीं परीक्षा के प्रमाणपत्र व माइग्रेशन 24 और 25 जुलाई को होंगे वितरित
Wed, 23 Jul 2025 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Wed, 23 Jul 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा मार्च की दसवीं परीक्षा के परीक्षार्थियों के प्रमाणपत्र, माइग्रेशन, कंपार्टमेंट व अनुत्तीर्ण कार्ड प्रदेश के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों (डीईओ) के कार्यालयों में 24 जुलाई को भेजे जा रहे हैं। परीक्षार्थी ये दस्तावेज 24 जुलाई को सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक और 25 जुलाई को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक अपने संबंधित जिले के डीईओ कार्यालय से प्राप्त कर सकेंगे।
बोर्ड अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार, उपाध्यक्ष सतीश कुमार और सचिव डॉ. मुनीश नागपाल ने बताया कि जिला भिवानी के प्रमाणपत्र व माइग्रेशन बोर्ड मुख्यालय के कमरा नंबर 44 से वितरित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि यदि कोई विद्यालय प्रमुख स्वयं यह दस्तावेज प्राप्त करने में असमर्थ हैं तो वे अपने विद्यालय के किसी शिक्षक या प्राध्यापक को इसके लिए प्राधिकृत कर सकते हैं। ऐसे प्रतिनिधि को बोर्ड द्वारा दस्तावेज सौंपे जाएंगे। बोर्ड ने सभी विद्यालयों से अनुरोध किया है कि वे समय पर प्रमाणपत्र और माइग्रेशन विद्यार्थियों को वितरित करें ताकि उन्हें आगे की शैक्षणिक प्रक्रियाओं में कोई परेशानी न हो।