फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   102 women will be participate in panchayat election.

जिले के 102 गांवों में महिलाएं लिखेंगी विकास की इबारत

Mon, 13 Jul 2020 12:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
102 women will be participate in panchayat election.
भिवानी। पंचायत आम चुनाव की सरगर्मियां शुरू हो चुकी हैं। पंचायत चुनाव के लिए जिले में सभी खंडों में ड्रॉ निकाला जा चुका है। पंचायती राज अधिनियम के तहत जिले में हुए ड्रॉ में 102 गांव ऐसे आए हैं, जिनमें महिला सरपंच चुनी जाएंगी। यानी इन गांवों में विकास की इबारत लिखने की बागडोर महिलाओं के हाथ में होगी।
विज्ञापन

भिवानी खंड के 27 गांवों की बागडोर महिलाओं के हाथ
भिवानी खंड के 27 गांव ड्रॉ में ऐसे निकले हैं, जहां पर महिला सरपंच गांव का प्रतिनिधित्व करेंगी। गांव कालूवास, नाथूवास, नौरंगाबाद, खरक खुर्द, खरक कलां, खरक खांडयान पाना, खरक राजान पाना, मधमाधवी, धनाना-11, चांग, बडाला, सैय, फूलपुरा, नीमड़ीवाली, दिनोद, झरवाई, हालूवास, ढाणी हरसुख, कोहाड़, ढ़ाणी जंगा, धिराना कलां गांव में सामान्य जाति वर्ग की महिला सरपंच प्रतिनिधित्व करेंगी। वहीं गांव बीरण, रूपगढ़, जताई, धिराना मजरा देवसर, कलिंगा सवाई पाना व नंदगांव में अनुसूचित जाति वर्ग की महिला सरपंच चुनी जाएंगी।
विज्ञापन

तोशाम के 18 महिला होंगी सरपंच
तोशाम खंड में 18 गांव ऐसे हैं, जहां पर महिला सरपंच चुनी जाएंगी। गांव खरकड़ी सोहान, मंढाण, झांवरी व ढाणी रिवासा में अनुसूचित जाति की महिला सरपंच होंगी। गांव भेरा, बुसान, आलमपुर, सिढ़ाण, गारनपुरा कलां, ढ़ाणी दरियापुर, खावा, बादलवाला, दांगखुर्द, ढाणी कतवार में सामान्य जाति वर्ग की महिला सरपंच चुनी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैरू खंड में 12 महिलाएं बनेंगी सरपंच
कैरू खंड में 12 गांवों में महिला सरपंच चुनी जाएंगी। इनमें गांव कैरू-1, कैरू-11, खारियावास, लडियावाली, पोहकरवास, धारवानबास, खापड़वास, इंदीवाली और जुई कलां में सामान्य जाति की महिला सरपंच चुनी जाएंगी। गांव बिजलानबास, लेघा हेतवान, ललहाना में अनुसूचित जाति की महिला सरपंच होंगी।
लोहारू खंड में चुनीं जाएंगी 13 महिला सरपंच
लोहारू खंड के 13 गांवों में महिला सरपंच चुनी जाएंगी। इनमें तीन गांव अनुसूचित जाति की महिला होंगी, जिसमें गांव सुखदेव सिंह बास, ढाणा जोगी और सोंहासड़ा शामिल हैं। गांव अहमदवास, अलाऊदीनपुर, बरालू, बड़दू धीरजा, बड़दू मुगल, ढिगावा श्यामियान, गिगनाऊ, कुशलपुरा, सेहर व सिंघानी में सामान्य जाति की महिला सरपंच होंगी।
सिवानी खंड में होंगी 12 महिला सरपंच
सिवानी खंड में 12 गांव में महिला सरपंच होंगी। इन गांवों में झुप्पा कलां, बिधवान, बुद्धशैली में अनुसूचित वर्ग से महिला सरपंच होंगी। गांव गुरेरा, सिवाच, मोहिला, मतानी, मोतीपुरा, लीलस, देवसर, ढ़ाणी बलहारा, गढ़वा- खरकड़ी में सामान्य जाति वर्ग से महिला सरपंच चुनी जाएंगी।
बहल खंड में होंगी 10 महिला सरपंच
बहल खंड में 10 महिला सरपंच चुनी जाएंगी। इनमें गांव कासनी खुर्द, पातवान में अनुसूचित जाति की महिला सरपंच होंगी तथा गांव बहल, कासनीकला, सुरपुराकलां, सुरपुरा खुर्द, ओबरा, बिधनोई, सिधनवा व बैराण में सामान्य जाति की महिला सरपंच होंगी।
बवानीखेड़ा ब्लॉक के 11 गांवों में होंगी महिला सरपंच
खंड बवानीखेड़ा खंड में 11 गांवों में महिला सरपंच होंगी। इनमें तीन गांव अनुसूचित जाति महिला वर्ग के लिए हैं, जिसमें सीपर, सुई व सूमरा खेड़ा हैं और गांव जमालपुर, मिलकपुर, रोहनात, कुंगड़, सिवाड़ा, जमालपुर 11, सिवाना और बलियाली में सामान्य जाति की सरपंच चुनी जाएंगी।
उन गांवों की महिलाएं बड़ी ही भाग्यशाली हैं, जहां पर ड्रॉ के माध्यम से सरपंच पद के लिए उनकी किस्मत खुली है। पढ़ी लिखी व जागरूक महिलाओं को अपने गांव के विकास के लिए आगे आना चाहिए। - मंजू मान, सेवानिवृत्त मंडल रोजगार अधिकारी

महिलाएं भी अब राजनीति के साथ-साथ ग्राम पंचायतों में सीधे तौर पर अपनी हिस्सेदारी निभाने लगी हैं। जिन गांवों में महिला सरपंच हैं, वहां पर विकास कार्य बहुत ही पारदर्शी और बेहतर ढंग से हुए हैं, क्योंकि महिलाओं की कार्यशैली हमेशा से ही स्पष्ट और सीधी रही हैं। यही वजह है कि ग्रामवासी भी महिलाओं को ही सरपंच चुनना पसंद करते हैं। इस बार चुनाव में 102 महिलाओं को सरपंच बनने का मौका मिलेगा, जिससे की इन गांवों की सूरत भी निश्चित तौर पर बदलेगी।
- निर्मला देवी सरपंच गांव मिताथल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed