फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   हड़ताल के बीच आठ हजार क्विंटल सरसों की हुई खरीद

हड़ताल के बीच आठ हजार क्विंटल सरसों की हुई खरीद

Fri, 12 Apr 2019 12:55 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 12 Apr 2019 12:55 AM IST
विज्ञापन
हड़ताल के बीच आठ हजार क्विंटल सरसों की हुई खरीद
भिवानी। हड़ताल को लेकर वीरवार को आढ़ती दो धड़ों में बटे नजर आए। अनाजमंडी में आढ़तियों ने हड़ताल रख खरीद नहीं की तो चारा मंडी में हैफेड अधिकारियों के समझाने पर हैंडलिंग एजेंट बने आढ़तियों ने करीब आठ हजार क्विंटल सरसों की खरीद की। वहीं खरीद के बाद गोदाम में भेजे गए 1600 कट्टे वापस आ गए है। इसके पीछे दलील दी जा रही है कि इनमें सरसों की सफाई नहीं है। जिसके बाद हैंडलिंग एजेंट ने निर्णय लिया है कि वे खरीद नहीं करेंगे।
विज्ञापन

एक ओर आढ़ती ई-ट्रेडिंग का विरोध कर रहे है। इस विरोध स्वरूप लगातार दूसरे दिन वीरवार को अनाजमंडी में सरसों का एक भी दाना नहीं खरीदा गया। वहीं चारा मंडी में चल रही सरसों की सरकारी खरीद में शाम को हैफेड अधिकारियों के कहने पर हैंडलिंग एजेंट ने किसानों की समस्या को देखते हुए खरीद की। करीब आठ हजार क्विंटल सरसों की खरीद देर शाम तक की गई।
विज्ञापन

ई-ट्रेडिंग के विरोध में आढ़ती पहले ही सरकारी खरीद का बहिष्कार कर चुके है वहीं पिछले दिनों हुई सरसों की खरीद के बाद गोदाम में भेजे गए 1600 कट्टे सरसों वापस आ गई है। चार ट्रकों से सरसों वापस आई तो हैंडलिंग एजेंट बने आढ़ती भी परेशान हो गए। आढ़तियों ने कहा कि इसमें तो जितने कमाये नहीं, उससे कहीं ज्यादा नुकसान हो गया। विभाग कह रहा है कि सफाई नहीं है। अब लोडिंग-अनलोडिंग, मजदूरी का खर्च इतना होगा कि उनके घर से लगेंगे। आढ़तियों ने शुक्रवार को खरीद नहीं करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed