{"_id":"5afb31864f1c1bd5408b5a11","slug":"101526411654-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश में गरीबी व बेरोजगारी के लिए कांग्रेस जिम्मेदार: सांसद सैनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश में गरीबी व बेरोजगारी के लिए कांग्रेस जिम्मेदार: सांसद सैनी
Updated Wed, 16 May 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश में गरीबी व बेरोजगारी के लिए कांग्रेस जिम्मेदार : सांसद सैनी
अमर उजाला ब्यूरो
तोशाम। सांसद राजकुमार सैनी का कहना है कि पिछले 70 सालों में कांग्रेस ने 55 साल राज किया। इस दौरान 12 बार कांग्रेस को सरकार बनाकर दी। 12 बार में देश भूखे, नंगों की लाइन में खड़ा कर दिया। प्रथम प्रधानमंत्री ने जो भाषण दिया कि गरीबी हटाओ, बेरोजगारी हटाओ, वही भाषण आज राहुल गांधी दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश में बने इन हालतों के लिए सबसे ज्यादा कांग्रेस जिम्मेदार है। दूसरा किसी का रोल है तो वो है ओमप्रकाश चौटाला एंड कंपनी का।
सांसद सैनी मंगलवार सायं गांव खानक में अनशन पर युवा एकता संगठन खानक के युवाओं के बीच पहुंचे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि जनता ने मौका दिया तो खानक पहाड़ में खनन कार्य में जनता के हितों को सर्वोपरि रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि खनन कार्य से जुड़ी विभिन्न मांगों को लेकर अनशन पर बैठे युवाओं की आवाज को बुलंद किया जाएगा।
सांसद सैनी ने कहा कि दस साल तक सत्ता में रहे इन्होंने भी बड़े-बड़े लुभावने भाषण दिए की नौकरी लगा देंगे, बिल माफ कर देंगे, कर्जे माफ कर देंगे वो कर देंगे ये कर देंगे। सांसद सैनी ने लोगों से सवाल किया कि आप ये भाषण कब तक सुनोगे। इन भाषण से लोगों के कान पक चुके हैं। सांसद सैनी ने एसवाईएल मुद्दे पर बोलते हुए कहा कि चौटाला एंड कंपनी नहर का पानी लाने की बात कह रहे हैं। हिमाचल से सीधा पानी आ सकता है। एक बार मौका दो इस एरिया में पानी लाकर दिखा दूंगा। नालागढ़ के रास्ते 54 किलोमीटर नहर बनानी है, एक साल का काम है लेकिन ये लोग भाषण ही देते जा रहे हैं। सांसद सैनी ने नौकरियों व आरक्षण को लेकर पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा पर भी सवाल उठाए। सांसद सैनी ने कहा कि आज देश में बिकने वाली हर वस्तु चीन की है। यही हालात रहे तो ये युवा शक्ति क्या करेगी। इस मौके पर लोकतंत्र सुरक्षा मंच के जिला अध्यक्ष प्रवीण राजपुत, हलका अध्यक्ष सोनू जांगड़ा संडवा, जंगबीर आदि मौजूद थे।