{"_id":"5abbea944f1c1be1298b46f9","slug":"101522264724-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चलती होंडा सिटी कार में लगी आग, गाड़ी जलकर नष्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चलती होंडा सिटी कार में लगी आग, गाड़ी जलकर नष्ट
Updated Thu, 29 Mar 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चलती होंडा सिटी कार में लगी आग, पांच मिनट में राख
फोटो : 14 व 15
अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी।
दोस्त के साथ गुरुग्राम के शीतला माता मंदिर धाम जा रहे एक व्यक्ति की चलती हुई होंडा सिटी कार में मंगलवार देर शाम अचानक आग लग गई। कार चालक व उसके दोस्त ने जान बचाने के लिए कार रोक कर भागना पड़ा। कार में आग लनने की सूचना भिवानी अग्निशमन केंद्र को दी गई। दमकल गाड़ी ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जलकर चुकी थी।
गांव बुद्धशैली निवासी विक्रम ने बताया कि उसे गुरुग्राम जाना था। मंगलवार शाम को वह अपने गांव कासनी से अपने दोस्त वीरेंद्र को लेने के लिए गया हुआ था। गांव कासनी से शाम को दोनों दोस्त अपनी होंडा सिटी कार में सवार होकर गुरुग्राम के लिए रवाना हो गए। उन्हें शीतला माता मंदिर जाना था, लेकिन इससे पहले ही देर शाम को तोशाम के पास गांव पटौदी रोड पर कार के एससी से आग निकलती दिखाई दी। इससे पहले वह कुछ समझ पाते कार के अगले इससे में आग भड़क पड़ी। दोनों दोस्तों ने आनन-फानन में सड़क के किनारे तेजी से कार को लगा कर दूसरी ओर कूद पड़े। इसी दौरान केवल पांच मिनट में ही पूरी कार आग की लपटों से घिर गई। घटना की सूचना तुरंत भिवानी अग्निशमन केंद्र को दी। भिवानी से फायर फायर बिग्रेड गाड़ी आने में करीब आधा घंटा लग गया। फायर ब्रिगेड गाड़ी वहां पहुंचती, उससे पहले ही गाड़ी पूरी तरह से जल चुकी थी। अग्निशमन केंद्र कर्मचारियों ने करीब आधा घंटे में आग को नियंत्रित किया।
--
कार से छलांग नहीं लगाते तो जा सकती थी जान
विक्रम ने कहा कि वह कार से छलांग नहीं लगाते तो गाड़ी के अंदर ही झुलस सकते थे। उन्होंने बिना कोई सोच-विचार किए गाड़ी से बाहर निकलना ही बेहतर समझा। गाड़ी में आग लगने के कारणों की बात करे तो इंजन के किसी तार से शार्ट सर्किट होने से यह हादसा हुआ है।