फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   100 passengers left for Prayagraj Mahakumbh by train that started after three days

Bhiwani News: तीन दिन के बाद चली ट्रेन से 100 यात्री प्रयागराज महाकुंभ के लिए रवाना

Fri, 14 Feb 2025 10:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Fri, 14 Feb 2025 10:36 PM IST
विज्ञापन
100 passengers left for Prayagraj Mahakumbh by train that started after three days
भिवानी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री।
भिवानी। प्रयागराज जाने वाली ट्रेन तीन दिन रद्द रहने के बाद शुक्रवार को रवाना हुई। तीन दिन के बाद जिले से लगभग 100 यात्री महाकुंभ में स्नान करने के लिए प्रयागराज रवाना हुए। लगातार तीन दिन तक ट्रेन बंद रहने के कारण महाकुंभ जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इससे प्रयागराज जाने वाली बस में भी भीड़ बढ़ गई थी। ट्रेन चलने पर यात्रियों की परेशानी दूर हुई।
विज्ञापन

दरअसल, रेलवे ने तीन दिन के लिए भिवानी से प्रयागराज जाने वाली ट्रेन को अपरिहार्य कारणों से 11 से 13 फरवरी तक आंशिक रद्द किया गया था। दो दिन ट्रेन संख्या 14118 भिवानी-प्रयागराज रेल सेवा ने मंगलवार व बुधवार को भिवानी से प्रस्थान किया था। इससे यह रेल सेवा कानपुर सेट्रल-प्रयागराज के मध्य दो दिन आंशिक रद्द रही थी। वहीं ट्रेन संख्या 14117 प्रयागराज-भिवानी रेल सेवा जो बुधवार व वीरवार को प्रयागराज के स्थान पर कानपुर सेंट्रल तक ही संचालित की गई थी।
विज्ञापन

यह ट्रेन प्रयागराज-कानपुर सेंट्रल के मध्य आंशिक रद्द रही। ट्रेन रद्द होने के कारण प्रयागराज महाकुंभ में जाने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं यात्रियों को ट्रेन की तुलना में बस में ज्यादा किराया भरकर प्रयागराज जाना पड़ा। शुक्रवार को प्रयागराज के लिए सीधी ट्रेन चलने से यात्रियों को सुविधा मिली। तीन दिन के बाद ट्रेन शुरू होने पर जिले से लगभग 100 यात्री महाकुंभ के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed