फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   100 crores will be improved on 180 feeders of Bhiwani and Charkhi Dadri district

Bhiwani News: भिवानी और चरखी दादरी जिले के 180 फीडरों पर 100 करोड़ से होगा सुधार

Thu, 19 Oct 2023 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Thu, 19 Oct 2023 11:06 PM IST
विज्ञापन
100 crores will be improved on 180 feeders of Bhiwani and Charkhi Dadri district
विज्ञापन

भिवानी। अब दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम भिवानी और चरखी दादरी जिलों के 180 फीडरों पर करीब 100 करोड़ के बजट से व्यापक स्तर पर सुधारीकरण का कार्य कराएगा। इनमें कृषि, घरेलू और शहरी फीडर शामिल किए गए हैं, जो अब जल्द ही अपग्रेड होंगे। जिन फीडरों पर लाइनों की लंबाई अधिक है, उन्हें भी दो भागों में बांट छोटा किया जाएगा। इसी के साथ निगम अब फीडरों के सुंदरीकरण पर भी ध्यान देगा।
दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम में रिवैंप डिस्कॉम स्ट्रक्चर स्कीम (आरडीएसएस) के तहत कृषि, घरेलू और शहरी फीडरों का अपग्रेडेशन होगा। इस योजना में बिजली निगम ने भिवानी और चरखी दादरी जिले के 180 फीडरों का चयन किया है। इन फीडरों पर योजना के तहत टूटे हुए बिजली पोल और खराब तार बदली जाएगी। इसी के साथ जिन फीडरों पर लाइनों की लंबाई कई किमी लंबाई में हैं, उन्हें भी छोटा किया जाएगा ताकि फाल्ट कम हों।
विज्ञापन

इसी के साथ कंडेक्टर की क्षमता भी बढ़ाई जाएंगी। योजना में इन कार्यों के अलावा फीडरों के सुंदरीकरण और तारों के जाल को कम करना भी शामिल रहेगा। बिजली निगम के कई शहरी फीडरों पर अब भी कई सालों पुराने तार लटक रहे हैं, जबकि कई हादसों की वजह से भी बिजली पोल क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। ऐसे तार और पोल अब बदले जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन



अब दिवाली पर चलेगा बिजली निगम का फीडर मेंटनेंस का स्पेशल अभियान
दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम ने दिवाली के मद्देनजर सभी शहरी और ग्रामीण फीडरों पर स्पेशल मेंटनेंस का अभियान भी चलाने की तैयारी की है। इसको लेकर सभी फीडर इंचार्ज को स्पेशल निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने फीडरों पर ऐसे बिंदुओं को चिह्नित करें जहां मेंटनेंस की जरूरत है या फिर बिजली उपकरण बदले जाने हैं। इस मुहिम के तहत दिवाली से पहले मेंटनेंस का काम भी पूरा किया जाना है। फीडर इंचार्ज मेंटनेंस कार्य में एस्टीमेट भी बनाएंगे और सामान की जरूरत के हिसाब से स्टोर में उसकी डिमांड भी भेजेंगे। दिवाली पर बिजली में अचानक ही फीडरों पर लोड बढ़ जाता है। ऐसे में मेंटनेंस नहीं होने की सुरत में लाइनों में फाल्ट की संभावनाएं भी ज्यादा रहती हैं।


दिवाली के मद्देनजर सभी शहरी और ग्रामीण फीडरों पर निगम की ओर से स्पेशल मेंटनेंस का अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान सभी फीडरों पर बिजली लाइनों को दुरुस्त किया जाएगा। अगर कहीं कोई खामी है तो उसे भी दूर कराएंगे। भिवानी सर्कल के 108 फीडरों पर आरडीएसएस के तहत अपग्रेडेशन का कार्य भी जल्द शुरू कराया जाएगा। इसकी टेंडर प्रक्रिया हो चुकी है। ये कार्य टेंडर अलॉट होने के एक साल में पूरा किया जाएगा।
-रणबीर सिंह, महाप्रबंधक, भिवानी सर्कल दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article