फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   10 roads, agriculture minister, construction

क्षेत्र में 30 करोड़ की लागत से होगा दस सड़क मार्गों का निर्माण: कृषि मंत्री

Thu, 06 Aug 2020 01:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2020 01:12 AM IST
विज्ञापन
10 roads, agriculture minister, construction
कृषि एवं पशुपालन मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि सरकार प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए वचनबद्ध है। इसलिए यातायात व्यवस्था को सुगम करने के लिए लोहारू विधानसभा क्षेत्र में 30 करोड़ की लागत से दस सड़क मार्गों का निर्माण करवाया जाएगा। मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने इन सड़कों के निर्माण के लिए स्वीकृति प्रदान कर दी है। लोक निर्माण विभाग द्वारा शीघ्र ही इन सड़क मार्गों का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

कृषि मंत्री ने बताया कि गुरेरा से रेजडी गांव के राजस्थान सीमा तक 5.15 किलोमीटर लंबाई के सड़क मार्ग निर्माण पर तीन करोड़ रुपये लागत आएगी। उन्होंने बताया कि गरवा से मोरका के साढ़े पांच किलोमीटर लंबाई के मार्ग पर साढ़े तीन करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसी प्रकार मोरका से सुतपुरा राजस्थान सीमा तक चार किलोमीटर लंबे सड़क मार्ग का निर्माण करने पर करीब तीन करोड़ की लागत आएगी। उन्होंने बताया कि बुद्धशैली से राजगढ़-हिसार राष्ट्रीय राजमार्ग 52 तक ढ़ाई किलोमीटर लंबाई के मार्ग पर एक करोड़ 85 लाख रुपये खर्च होंगे। कृषि मंत्री ने बताया कि बड़वा से तलवंडी रोड तक सात किलोमीटर लंबाई के मार्ग पर साढ़े चार करोड़ की लागत आएगी। उन्होंने बताया कि मोहम्मद नगर से ढाणी लक्ष्मण तक तीन किलोमीटर की लंबाई की सड़क बनाने के लिए तीन करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। उन्होंने बताया कि सुधीवास से खैरू राजस्थान सीमा तक डेढ़ किलोमीटर लंबे सड़क मार्ग पर एक करोड़ 40 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। सोहासड़ा से नंगला और ढाणी अहमद से पहाड़ी तक के साढ़े पांच-पांच किलोमीटर लंबाई के संपर्क मार्गों के लिए चार-चार करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। उन्होंने बताया कि बैराण से लाडावास ढाई किलोमीटर लंबे सड़क मार्ग के लिए सवा दो करोड़ की राशि स्वीकृत की गई है। कृषि एवं पशुपालन मंत्री ने कहा कि लोक निर्माण विभाग द्वारा इन सड़क मार्गों का निर्माण कार्य शीघ्र ही शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने दस सड़क मार्गों के निर्माण के लिए मुख्यमंत्री मनोहरलाल द्वारा तीस करोड़ की राशि मंजूर किए जाने के लिए उनका आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed